कभी ना देखा ऐसा नजारा, एक साथ लाखों की तादात में उमड़े कावड़िए – Bhilangana Express

कभी ना देखा ऐसा नजारा, एक साथ लाखों की तादात में उमड़े कावड़िए

*कांवड़ मेला 2023*

कल 12 घंटे के अंदर ही अप्रत्याशित डाक कांवड़ियों के हरिद्वार आगमन और असंख्य मोटर साइकिलों के हुजूम को किया कंट्रोल। आज सुबह से ही कांवरियों का सैलाब हरिद्वार की ओर आ रहा है। समूची हर की पैड़ी कावड़ियों से भरी हुई है और तिल भर पैर रखने की जगह सुबह से नहीं है।

एसएसपी हरिद्वार और टीम ने देर रात्रि किया सभी रूट सुचारू, करीब 55 हजार डाक वाहन और 8 लाख से ज्यादा मोबाइक को किया गंतव्य को सकुशल रवाना

कल डाक कांवड़ की आमद और मोटरसाइकिल की संख्या अचानक मौसम खुलने और मात्र दो दिन जलाभिषेक रहने से अचानक लाखो में पहुंच गई थी और कुछ घंटों के लिए शहर से देहात के पहिए थम गए पर भारी भीड़ होने के बावजूद हरिद्वार पुलिस मुस्तैदी के साथ कांवड़ आयोजन को नियंत्रित कर रही है।

एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी हाईवे चल रहे सुचारू, अभी भी लाखों की संख्या में कांवड़ियों का आगमन निरंतर जारी है।