CHAMOLI: उत्तराखंड के चमोली जनपद में नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर करंट फैलने से दस लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग झुलसे हुए हैं। दल मौके पर पहुंच चुका है तो वही मरने वालों की संख्या अभी और अधिक होने की भी संभावना जताई जा रही हैं।
बताया जा रहा है कि करंट से 10 लोग बुरी तरह झुलस गए जिन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई अन्य लोग भी जुड़े हुए बताए जा रहे हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। मृतकों में उत्तराखंड पुलिस का एक दरोगा व होमगार्ड कर्मी भी बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि नमामि गंगे प्रोजेक्ट किस साइट पर काम चल रहा था और इसी दौरान यह हादसा हुआ। उस वक्त चौहान लगभग 24 लोग मौजूद थे जिनमें से बुरी तरह झुलस जाने के कारण 10 लोगों की जान चली गई।
जानकारी के अनुसार, चमोली में नमामि गंगे प्रोजेक्ट की
साइड से पहले करंट के कारण मीटर के तारों में भी करंट फैल गया जिससे झुलसने वाले लोगों की संख्या और अधिक बढ़ गई।
इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल है और राहत दल मौके पर पहुंच चुका है। नमामि गंगे प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारी व टेक्नीशियन भी मौके पर पहुंच गए हैं, जबकि इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी दहशत के साथ रोष भी नजर आ रहा है।