17 दिन बाद बरामद हुए झुग्गी झोपड़ी से गायब हुए तीन मासूम – Bhilangana Express

17 दिन बाद बरामद हुए झुग्गी झोपड़ी से गायब हुए तीन मासूम

गरीब नाबालिक गुमशुदा 03 बच्चों बहुत कम उम्र 12, 11, व 06 वर्ष के लिये प्रेमनगर पुलिस बनी देवदूत,
17 दिन बाद ग्राम गुरली रामगढ़ गोरखपुर उत्तर प्रदेश से किया गया सकुशल बरामद

Dehradun: तीस जून को थाना प्रेमनगर पर सूचना प्राप्त हुयी की झुग्गी झोपड़ी कोटडा संतूर मे रहने वाले 03 नाबालिक बच्चे घर से बिना बताये कहीं चले गए हैं।
सूचना पर थानाध्यक्ष प्रेमनगर पुलिस टीम के मौके पर पहुंचे तथा घटना से उच्चाधिकारीगण को अवगत कराया गया, जिसपर पुलिस टीम गठित कर नाबालिक बच्चो की सकुशल बरामदगी हेतु निर्देश दिये गये। नाबालिक बच्चों की सकुशल बरामदगी हेतु गठित पुलिस टीम द्वारा आने जाने वाले रास्तो मे लगे सी सी टी वी कैमरों को चेक किये गए, बच्चों की तलाश हेतु तुरंत रेलवे स्टेशन व आईएसबीटी को टीमें रवाना की गयी।
टीमों द्वारा क्षेत्र के आस पास के CCTV कैमरों को चैक किया गया तथा बच्चों की फोटो सभी थानों पर सर्कुलेट की गयी तथा लगातार संभावित स्थानों पर जाकर पूछताछ की गयी, 16-7-23 को थाना प्रेमनगर पर सूचना प्राप्त हुई कि उक्त तीनों बच्चे ग्राम गुरली रामगढ़ गोरखपुर उत्तर प्रदेश मे हैं, जिस पर तत्काल पुलिस टीम को उक्त पते पर रवाना किया गया तथा मौके से दिनांक 18-7-23 को उक्त 3 बच्चों को सकुशल बरामद किया गया।