अवैध शराब की बिक्री/तस्करी के विरुद्ध की गई कार्यवाही में 96 पव्वे देशी शराब के साथ एक बाल अपचारी को संरक्षण में लिया गया
DEHRADUN,:जनपद को नशा मुक्त करने व नशा तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डालनवाला के द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देशों के साथ थाना एवं चौकी क्षेत्र में पुलिस टीम गठित कर चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिस पर गठित टीमों द्वारा अभियान के अनुपालन में पुलिस टीम के द्वारा 19 जुलाई 2023 को दामिनी चौक से 30-40 कदम आगे पीएनबी बैंक की ओर जाने वाली रोड से एक बाल अपचारी उम्र 15 वर्ष को कुल 96 पव्वे अवैध देशी शराब जाफरान के साथ पुलिस संरक्षण में लिया गया, जिसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया तथा बाद अभियोग पंजीकरण के विधि अनुसार बाल अपचारी को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
बरामदगी विवरण
1- कुल 96 पव्वे अवैध देसी शराब जाफरान