DEHRADUN: आज दिनांक 26/07/2023 को श्री सुनील क्षेत्री ग्राम प्रधान गंगोलपंडित वाड़ी देहरादून द्वारा सूचना दी गई कि ग्राम गंगोलपंडितवाड़ी में गोरखा बगड़ में रुस्तम थापा पुत्र स्वर्गीय श्री एक बहादुर थापा निवासी गोरखा बगड़ ग्राम गंगोल पंडितवाड़ी देहरादून उम्र लगभग 40 वर्ष जो कि गले के कैंसर की बीमारी से पीड़ित था ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है।
इस सूचना पर चौकी प्रभारी सर्किट हाउस मय चीता 13 कर्मगण के मौके पर पहुंचे तो रूस्तम थापा उपरोक्त काले रंग की विधुत केबल के सहारे अपने घर के रास्ते के पास पेड़ पर लटका हुआ था, जिसको परिवार जन व स्थानीय व्यक्तियों की सहायता से पेड़ से उतार कर 108 एम्बुलेंस के माध्यम से कोरोनेशन हास्पिटल देहरादून भिजवाया गया मौके पर परिजनों से पूछताछ पर रूस्तम थापा उपरोक्त के पिछले 6-7 माह से गले के कैंसर की बीमारी से पीड़ित होने व बीमारी के कारण फाॅसी लगाने की बात प्रकाश में आयी है। आवश्यक कार्यवाही की जा रही।