Dehradun: दिनांक 09.07.2023 को स्थानीय प्रशासन एवं राज्य कर विभाग की संयुक्त टीम द्वारा रेलवे स्टेशन, देहरादून में रेलवे के माध्यम से लाये जा रहे माल के सम्बन्ध में आकस्मिक निरीक्षण के दौरान अवैध रूप से लाये जा रहे 70 नग/माल को कब्जे में लेते हुये अग्रिम कार्यवाही की गयी।
उक्त 70 नग / माल के भौतिक सत्यापन के उपरान्त 63 नग कर योग्य माल बिना बीजक / अवैध बीजक / अवैध प्रपत्रों के पाये गये, जिनका मूल्य रू0 65,29,126.00 आंकलित किया गया है। उक्त के दृष्टिगत् राज्य कर विभाग को राजस्व क्षति हुई है।
राज्य कर मुख्यालय द्वारा रेलवे के माध्यम से परिवहित माल के सम्बन्ध में करापवंचन रोकने विषयक समय-समय पर निर्गत् निर्देशों के क्रम में प्रभावी कार्यवाही न किये जाने से जांच के बाद यह भी स्पष्ट हुआ कि संयुक्त आयुक्त से सम्बन्धित संवेदनशील प्रकृति के कार्य में वी. पी. सिंह, संयुक्त आयुक्त राज्य कर, देहरादून द्वारा मुख्यालय स्तर से निर्गत निर्देशों को पूरी तरह से अनदेखा कर दिया गया।
सीएम धामी के भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कारवाई के निर्देशों के बाद वी.पी. सिंह, संयुक्त आयुक्त (वि.अनु. शा./ प्रवर्तन) राज्य कर, देहरादून के विरूद्ध अनुशासनिक कार्यवाही के सम्बन्ध में समस्त तथ्यों के आधार पर वी. पी. सिंह, संयुक्त आयुक्त (विअनुशा / प्रवर्तन) राज्य कर, देहरादून के विरूद्ध लगे आरोपों की गम्भीरता के दृष्टिगत् अनुशासनिक कार्यवाही / जांच की जानी प्रस्तावित है। अतः वीपी सिंह, यशपाल सिंह, उपायुक्त (वि.अनु.शा. / प्रवर्तन) राज्य कर, वी. पी. सिंह, संयुक्त आयुक्त (वि.अनु.शा. / प्रवर्तन) राज्य कर व डॉ. कुलदीप सिंह, सहायक आयुक्त, प्रभारी सचलदल इकाई, राज्य कर, आशारोडी, देहरादून को तात्कालिक प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है।