समय रहते दबोच लिया, एक और मुकदमा हुआ दर्ज
Dehradun: आज एएसआई जगदीश राम नियुक्ति पुलिस लाईन देहरादून द्वारा कोतवाली मसूरी पर आकर एक प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि मै सहकर्मियों के साथ आज विचाराधीन बन्दी /अभियुक्त शोमेश कुमार पुत्र स्व0 लाल सिह निवासी ग्राम बौन जनपद उत्तरकाशी को जेल सुद्धोवाला से जे0एम0 कोर्ट मसूरी में पेश कराने लाये थे, जो कोर्ट मे पेश करने से पूर्व बाथरूम करने के बहाने भाग गया, जिसे पेश कराने लाये पुलिस बल द्वारा भागते हुये पीछा कर कुछ दूरी पर पकड लिया गया।
इस सम्बन्ध एएसआई जगदीश राम की तहरीर के आधार पर अभियुक्त शोमेश कुमार के विरूद्ध कोतवाली मसूरी मु0अ0स0 46/23 धारा 224 भ0द0वि0 पंजीकृत किया गया, अभियुक्त पूर्व में कोतवाली मसूरी मे स्कूटी चोरी के मामले मे जेल मे निरूद्ध है, जिसे बाद रिमांड जिला कारागार सिद्धोवाला ले जाया गया।