देहरादून: बागेश्वर विधानसभा में हुए उपचुनाव में भाजपा ने अपनी सीट को बरकरार रखा है और कांग्रेस प्रत्याशी को हराकर जीत हासिल की है। बागेश्वर की जनता का धन्यवाद करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि “मैं बागेश्वर के मतदाताओं का आभार व्यक्त करना चाहता हूं… मैं पार्वती दास को बधाई देना चाहता हूं और यह जीत चंदन दास को श्रद्धांजलि है। हम उनके अधूरे काम को पूरा करेंगे। मैं एक बार फिर बागेश्वर की जनता को बधाई देता हूं कि उन्होंने देश और उत्तराखंड में पीएम मोदी की नीतियों का समर्थन किया।