गैंग बनाकर दुराचार का लगाती है आरोप, ब्लैकमेल कर 12 लाख हड़पे – Bhilangana Express

गैंग बनाकर दुराचार का लगाती है आरोप, ब्लैकमेल कर 12 लाख हड़पे

प्लेसमेंट कंपनी के माध्यम से बुना जा रहा था षड्यंत्र

गैंग बनाकर दुराचार का झूठा आरोप लगाकर ब्लैकमेल करने वाले गैंग की एक सदस्या को ओडिसा से किया गिफ्तार

DEHRADUN: देहरादून में एक ऐसा गैंग भी सक्रिय होने लगा है जो मकान मालिकों पर दुराचार के झूठे आरोप लगाकर ब्लैकमेल करने का कुचक्र रच रहे हैं। देहरादून की दालनवाला पुलिस ने ऐसी एक महिला को उड़ीसा से गिरफ्तार किया है जो जून के एक व्यक्ति को झूठे आरोप में फंसा कर ब्लैकमेल करने में जुटी हुई थी।

इस संबंध में दिनांक 04/05/22 को थाना डालनवाला पर वादी अमरजीत सेठी पुत्र देशराज सेठी निवासी- 4, कर्जन रोड, डालनवाला, देहरादून ने
1- प्रोमिला मुण्डा
2- अनीता मुण्डा
3- सुनीता उर्फ बुधानी टोपो निवासीगण- सुन्दरगढ़, ओडिसा
4- तबरेज खान निवासी- गुमला, झारखण्ड
5- रेनू तूरा
6- कमलेश कुमारी और उपेन्द्र शर्मा निवासीगण- दिल्ली के विरुद्ध पंजीकृत कराया गया, जिसमे अभियुक्तगण द्वारा षडयन्त्र के तहत अभियुक्ता प्रोमिला मुण्डा और सुनीता टोपो उर्फ बुधनी को वादी के घर पर प्लेसमेंट एजेन्सी के संचालक अभियुक्त तबरेज खान के माध्यम से नौकरानी रखवाकर और मौका देखकर ब्लैकमेल करने की नीयत से दुराचार का झूठा आरोप लगाकर 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और ना देने पर अभियुक्तगण द्वारा वादी व उसके पुत्र के विरुद्ध दिल्ली में जीरो FIR पंजीकृत कराकर वादी पर दबाव बनाते हुए 12 लाख रुपये लेने से संबंधित तथ्य अंकित किये गये।

अभियोग की विवेचना के दौरान पूर्व में उक्त धनराशि में से 3 लाख रुपये बरामद कर लिये गये थे। विवेचना के क्रम में अभियुक्तगण के विरुद्ध गैर जमानती वारंट प्राप्त किये गये थे , जिसमें दिनांक 20/08/23 को दिल्ली से अभियुक्ता रेनू तुरा व कमलेश कुमारी को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

13 अक्टूबर को वांछित अभियुक्ता अनीता मुण्डा पत्नी मंगरा मुण्डा उम्र- 47 वर्ष को उसके घर ग्राम सरनाटोली लाठीकाटा, जिला- सुन्दरगढ़, ओडिसा से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्ता का न्यायालय CJM सुन्दरगढ़ ,ओडिसा से ट्रांजिट रिमाण्ड प्राप्त कर जनपद देहरादून लाया गया, जिसे आज जेल भेजा गया।

पूर्व में आपराधिक षडयन्त्र के तहत वादी अमरजीत सेठी व उनके पुत्र कुनाल सेठी के विरुद्ध दुराचार का अभियोग पंजीकृत कराने में गिरफ्तार अभियुक्ता अनीता मुण्डा का भी शामिल होना पाया गया है। जिस पर गिरफ्तार अभियुक्ता अनीता मुण्डा का भी न्यायिक रिमाण्ड प्राप्त किया जा रहा है।

*नाम पता अभियुक्ता*
अनीता मुण्डा पत्नी मंगरा मुण्डा, निवासी- ग्राम- सरनाटोली लाठीकाटा, जिला- सुन्दरगढ़, ओडिसा, उम्र 47 वर्ष।