रिलायंस ज्वेल्स प्रकरण: चोरी के वाहनों ने पुलिस की उम्मीदों पर फेरा पानी – Bhilangana Express

रिलायंस ज्वेल्स प्रकरण: चोरी के वाहनों ने पुलिस की उम्मीदों पर फेरा पानी

एक कार हुई बरामद जिसमें निकली तीन नंबर प्लेट

लगातार बढ़ रही है पुलिस और बदमाशों के बीच की दूरी

देहरादून: राजधानी देहरादून के राजपुर रोड स्थित रिलायंस ज्वैलरी शॉप में करोड़ों रुपए की लूट के मामले में जैसी आशंका जाहिर की गई थी ठीक वैसे ही अब तक की जांच में शामिल आया है। बदमाशों के जो वाहन पुलिस ने बरामद किए हैं वह चोरी के पाए गए हैं, जिससे साफ जाहिर होता है कि बदमाशों ने शोरूम में लूट करने के लिए अच्छी तरह से तैयारी की थी।

उधर अब तक की जांच में पुलिस ने इतना तो पता लगा ही लिया है कि घटना की सूचना उपरांत चैकिंग होने पर सहसपुर एरिया में बाइक छोड़, बदमाश पब्लिक ट्रांसपोर्ट से जाने की बात प्रकाश में आई है

साथ ही पुलिस की चेकपोस्ट पर मौजूदगी देखकर बदमाश कार भी छोड़ गए, तलाशी में गाड़ी के अंदर से विभिन्न प्रांतों की तीन नंबर प्लेट भी बरामद हुई है।

जानकारी करने पर दोनो बाइक गुड़गांव से चोरी होना पाया गया जो दो माह पूर्व हुई थी, कार भी चोरी की प्रतीत हो रही क्योंकि उसका इंजन और चेसिस नंबर घिस दिया गया जिससे पता न चल सके

अब तक के साक्ष्यों से पूरी घटना महीनो की प्लानिंग के तहत की गई है, जिस प्रकार चोरी के वाहनों का अरेंजमेंट दो माह पूर्व किया गया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है की जांच के बाद यह भी स्पष्ट हुआ है कि अभी तक रिलायंस स्टोर की पूर्व की आधा दर्जन घटनाओं से एक गैंग प्रकाश में आया है जो महीनो पहले प्लानिंग करता है फिर घटना को अंजाम देता है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्या सही दिशा में आगे बढ़ रही है और जल्द ही पुलिस इस गिरोह को पकड़ने में कामयाब होगी।