
पुलिस ने सनसनी लूट की घटना कारित करने वाले शातिर लूटेरों को 24 घण्टे के भीतर धर दबोचा
लूटेरो ने प्रेमी युगल के साथ लाठी-डण्डो से मारपीट कर लगभग 70,000/ रूपये व मोबाईल की की थी लूट
हरिद्वार: प्रेमी युगल पर हमला कर उन्हें घायल करने वाले लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लुटेरों के पास से लूटे गए 65000 रुपए भी बरामद किए गए हैं।
14 नवंबर को थाना श्यामपुर ,चौकी चण्डीघाट क्षेत्रान्तर्गत नामिम गंगे घाट के पास काली माता मंदिर के पीछे सुनसान जगह पर रॉनी माटा अपनी महिला मित्र के साथ बैठा हुआ था तभी समय करीब 6.30 बजे 03 अज्ञात अभियुक्तो द्वारा रॉनी माटा के सिर पर लाठी-डण्डो से वार कर घायल कर उसकी जेब मे रखे 70,000/ रूपये व मोबाईल ,पैन कार्ड व आधार कार्ड लूट कर भाग गये।
पीडित बामुशकिल बचकर अपनी महिला मित्र के मोबाईल से डॉयल 112 पर सूचना दी जिस पर तत्काल मौके पर पुलिस ने पंहुचकर पीडित के बिना देरी के अस्पाताल भेजा गया, पीडित के भाई केसर माटा की तहरीर पर अज्ञात अभियुक्तों के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया।
उक्त घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई तथा अपराधियों को गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। घटनास्थल के आस-पास काफी अंधेरा होने के कारण और सीसीटीवी कैमरों की संख्या कम होने के कारण पुलिस के सामने उक्त घटना का खुलासा करने की एक चुनौती थी।
पुलिस टीम द्वारा 4.2 हाईवे पर चैकिंग के दौरान अभि0 भीम पुत्र उत्तम पासवान निवासी चण्डीघाट थाना श्यामपुर हरिद्वार स्थाई पता ग्राम सुल्तान गंज थाना सुल्तान गंज जिला भागल पुर बिहार उम्र 21 वर्ष 2. शेखर पुत्र घनश्याम सैनी न वासी राम किशोर चण्डीघाट थाना श्यामपुर हरिद्वार मूल पता ग्राम हल्दौर थाना हल्दौर जिला बिजनौर उ0प्र0 उम्र 18 वर्ष को चण्ड़ीघाट क्षेत्र से धर दबोचा।
अभि0 भीम की जामा तलाशी मे पीडित का पैन कार्ड व 32,500/- रु0 बरामद हुए व अभि0 शेखर की जामा तलाशी मे रु0 32500/- रु0 बरामद हुए।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1.अभि0 भीम पुत्र उत्तम पासवान निवासी रीना प्रधान के घर के बगल मे चण्डीघाट थाना श्यामपुर हरिद्वार स्थाई पता ग्राम सुल्तान गंज थाना सुल्तान गंज जिला भागल पुर बिहार उम्र 21 वर्ष
2. शेखर पुत्र घनश्याम सैनी न वासी राम किशोर के घर के बगल मे चण्डीघाट थाना श्यामपुर हरिद्वार मूल पता ग्राम हल्दौर थाना हल्दौर जिला बिजनौर उ0प्र0 उम्र 18 वर्ष ।
*बरामदा माल-*
कुल 65000/- रु व पीडित का पैनकार्ड