राज्य के मोटे अनाजों पर आधारित उत्पादों की बिक्री होगी अब सचिवालय में – Bhilangana Express

राज्य के मोटे अनाजों पर आधारित उत्पादों की बिक्री होगी अब सचिवालय में

DEHRADUN: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज राज्य के मोटे अनाजों पर आधारित उत्पादों को बढ़ावा देने और महिला स्वयं सहायता समूहों की आजीविका में वृद्धि करने के उद्देश्य से सचिवालय परिसर में मिलेट बेकरी के आउटलेट का शुभारंभ किया।

मोटे अनाजों से निर्मित उत्पादों को बढ़ावा देने एवं इसके विपणन के लिए देहरादून तथा पौड़ी में 2 मिलेट उत्पादों की बेकरी प्रारम्भ की गयी है। मिलेट बेकरी में मंडुआ तथा झंगोरा का प्रसंस्करण कर बिस्किट, ब्रेड तथा पिज्जा बेस व अन्य उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारी सरकार द्वारा विभिन्न स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को बेकरी उत्पाद हेतु प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है, जिसके माध्यम से महिलाओं की आजीविका में वृद्धि हुई है।

इस दौरान सचिवालय में संचालित कैंटीन में पहुँचकर वहाँ कार्यरत कार्मिकों से मुलाक़ात की।