अभिनव कुमार को “कार्यवाहक” पुलिस मुखिया की कमान, कल करेंगे कार्यभार ग्रहण – Bhilangana Express

अभिनव कुमार को “कार्यवाहक” पुलिस मुखिया की कमान, कल करेंगे कार्यभार ग्रहण

देहरादून: वरिष्ठ आइपीएस अधिकारी अभिनव कुमार को अग्रिम आदेशों तक उत्तराखंड के नए कार्यवाहक डीजीपी के कार्यभार सौंपा गया है।। आज शाम ही इस संबंध शासन ने आदेश जारी कर दिए है। उत्तराखंड में अपनी सेवाओं के दौरान वह हरिद्वार और देहरादून में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर भी रह चुके हैं । इसके अलावा आईजी गढ़वाल के पद पर भी रहे है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर सीआरपीएफ में सेवा दी।

उधर डीजीपी अशोक कुमार आज मीडिया से रूबरू हुवे तथा बाद में हरिद्वार में विभिन्न आयोजनों में शामिल हुवे।