बड़ी सफलता: पुलिस के बिछाये जाल में फंसे बड़े नशा तस्कर – Bhilangana Express

बड़ी सफलता: पुलिस के बिछाये जाल में फंसे बड़े नशा तस्कर

100.88 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 01 अभियुक्त को दून पुलिस ने धर दबोचा

बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रुपए

अभियुक्त रामपुर से लेकर आया था स्मैक, ऋषिकेश में स्थानीय पेडलरो को सप्लाई करनी थी उक्त स्मैक

Dehradun/Rishikesh: ऋषिकेश पुलिस के द्वारा आईएसबीटी ऋषिकेश के पास से संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक व्यक्ति को रोक कर चैक किया गया तो उसके पास से कुल 100.88 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।

अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध कोतवाली ऋषिकेश पर एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बरामद स्मैक को रामपुर से लेकर आना बताया गया, जिसे वह स्थानीय पेडलरो को सप्लाई करने की फिराक में था। अभियुक्त से पूछताछ में मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त कुछ अन्य तस्करों के नाम प्रकाश में आए हैं, जिनके संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

*नाम पता अभियुक्तगण*
1-फरमान अली पुत्र काजी नि0- ग्राम जूटिया, थाना शहज़ाद नगर, जिला रामपुर, उत्तर प्रदेश।

*बरामदगी*
1- कुल 100.88 ग्राम अवैध स्मैक *(अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रुपए)*