गढ़वाल से कुमाऊं तक एसटीएफ के प्रहार से नशा तस्कर हलकान – Bhilangana Express

गढ़वाल से कुमाऊं तक एसटीएफ के प्रहार से नशा तस्कर हलकान

एस टी एफ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स उत्तराखंड द्वारा नही पर कड़ा प्रहार– जनपद चंपावत पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई में, भारी मात्रा में चरस की बरामदगी 

♦️ *एक बार फिर से एएनटीएफ ने 01 अंतरराष्ट्रीय ड्रग–तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 किलो 362 ग्राम चरस किया बरामद ।।*

♦️ *बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में आंकी गई लाखों रुपए कीमत*

गिरफ्तार अभियुक्त कई वर्षो से चरस की तस्करी में रहा है, संलिप्त

अवैध नशे का बड़ा अंतर्राज्यीय नेटवर्क नेस्तनाबूद, पिछले काफी समय से ड्रग तस्कर था, एएनटीएफ की रडार पर

उत्तराखंड राज्य में बढ़ते नशे की प्रवृति की रोकथाम की दिशा में ए.एन.टी.एफ टीम(एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) टीम द्वारा आज कार्रवाई करते हुए थाना लोहाघाट पुलिस के साथ संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए जनपद चंपावत के थाना लोहाघाट क्षेत्रअंतर्गत मन्नार बैंड खेतीखान के पास से 01 अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्कर मुकेश चंद्र सेल्ला पुत्र कृष्णानंद सेल्ला उम्र 43 वर्ष निवासी गढ़कोट थाना चंपावत को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 1 किलो 362 ग्राम अवैध चरस बरामद की गयी। गिरफ्तार अभियुक्त पिछले कई सालों से उत्तराखंड में चरस की सप्लाई कर रहा था. गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया गया कि वह यह चरस अपने गांव के आसपास से थोड़ी-थोड़ी मात्रा में खरीद कर काठगोदाम/ हल्द्वानी आदि मैदानी क्षेत्र में बेचने जा रहा था।
ANTF टीम एवं चंपावत पुलिस की संयुक्त टीम की संयुक्त कार्यवाही में अभियुक्त मुकेश चन्द्र सेल्ला को मन्नार बैंड के पास ललुआ पानी रोड खेतीखान, लोहाघाट के पास से गिरफ्तार कर लिया गया.

एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा बताया गया कि ए.एन.टी.एफ. द्वारा गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध थाना लोहाघाट जनपद चंपावत में एनडीपीएस की समुचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया है।

*ANTF कुमाऊं यूनिट द्वारा वर्ष 2024 में अब तक 9 किलो 703 ग्राम चरस की बरामदगी की जा चुकी है*

*गिरफ्तार किए गए अभियुक्तो का विवरण-*

*1. मुकेश चंद्र सेल्ला पुत्र कृष्णानंद सेल्ला उम्र 43 वर्ष निवासी गढ़कोट थाना चंपावत*

*बरामद माल का विवरण-*

*1 किलो 362 ग्राम अवैध चरस*