डूंगा गांव में हुई घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा*
घटना में शामिल 02 शातिर अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
एसएसपी ने पीड़ित से घटना की जानकारी कर जल्द खुलासे का दिया था आश्वासन
अभियुक्तों द्वारा तंमचे का बट मारकर वृद्ध व्यक्ति को किया था घायल
गिरफ्तार मुख्य अभियुक्त है आदतन अपराधी, जिसके विरूद्व उत्तराखंड व अन्य राज्यों में गैंगस्टर, नकबजनी सहित कई अन्य संगीन अपराधों के लगभग 01 दर्जन अभियोग है पंजीकृत
*मुख्य अभियुक्त द्वारा अपने 03 अन्य साथियों के साथ मिलकर किया गया था घटना का प्रयास*
*अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 तमंचा 315 बोर 01 ज़िंदा कारतूस बरामद*
देहरादून: १७ अप्रैल को कनिका शर्मा पुत्री श्री अनिल शर्मा निवासी ग्राम डूंगा, थाना प्रेमनगर, देहरादून ने अज्ञात बदमाशों द्वारा वादिनी के घर की खिड़की तोड़ कर चोरी के इरादे से घर में घुसने तथा वादिनी के पिता के जाग जाने पर अस्लेह से फायर करते हुए वादिनी के पिता के सर पर तमंचे के बट से हमला कर उन्हें घायल करने तथा परिजनों द्वारा शोर मचाने पर मौके से भाग जाने की शिकायत की थी।
प्राप्त तहरीर के आधार पर एसएसपी द्वारा वादिनी व उनके परिजनों से घटना के सम्बंध में जानकारी प्राप्त की गई, साथ ही घटना के अनावरण हेतु थानाध्यक्ष प्रेमनगर को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए थाना प्रेमनगर पर अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया।
गठित पुलिस टीमो द्वारा वादिनी व पीड़ित से विस्तृत पूछताछ करने के बाद 04 अभियुक्तों का एक मोटरसाइकिल से घटनास्थल तक आना प्रकाश में आया। पुलिस टीम द्वारा कल रात्री में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर घटना में शामिल मुख्य अभियुक्त रुकसान उर्फ़ सैफ अली उर्फ़ टांका तथा रहीम पुत्र ज़हीद को घटना में प्रयुक्त 01 तमंचा 315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में मुख्य अभियुक्त रुकसान उर्फ़ सैफ अली द्वारा अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया जाना बताया गया, घटना में संलिप्त चारों अभियुक्त ग्राम कुंजा, विकासनगर के रहने वाले है, अभियुक्त रुकसान उर्फ़ सैफ अली के विरूद्ध गैंगस्टर अधिनियम व नकबज़नी के लगभग एक दर्ज़न अभियोग पंजीकृत है, जबकि वांछित अभियुक्त मुसर्रत थाना विकासनगर का हिस्ट्रीशीटर है। अभियुक्त रूकसान से पूछताछ के आधार पर पुलिस टीम द्वारा घटना में प्रयुक्त आला नकब एक लोहे की बारी को अभियुक्त की निशादेही पर घटनास्थल के पास स्थित जंगल से बरामद किया गया। फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित कर प्रयास किये जा रहे है।
*नाम/पता अभियुक्तगण :-*
1-रुकसान उर्फ़ सैफ अली उर्फ़ टांका पुत्र सुलेमान निवासी ग्राम कुंजा कोतवाली विकासनगर, जनपद देहरादून, उम्र 28 वर्ष।
2-रहीम पुत्र ज़हीद निवासी ग्राम कुंजाग्रांट कोतवाली विकासनगर, जनपद देहरादून, उम्र 22 वर्ष
*नाम पता वांछित अभियुक्तगण :-*
1-मुसर्रत उर्फ़ छोटा पुत्र अख्तर ग्राम कुंजाग्रांट, कोतवाली विकासनगर, जनपद देहरादून
2-अहकाम पुत्र इरफ़ान निवासी ग्राम कुंजाग्रांट, कोतवाली विकासनगर, जनपद देहरादून
*बरामदगी :-*
1- 01 तमंचा 315 बोर मय 01 कारतूस
2- आला नकब एक बारी