पुलिस व गौ तस्कर के बीच मुठभेड, बदमाश गोली लगने से घायल

हरिद्वार पुलिस व गौ तस्कर के बीच मुठभेड, बदमाश गोली लगने से घायल

*एसएसपी के नेतृत्व में गौ तस्करों के लिए काल बन रही हरिद्वार पुलिस

गौ वंश पशु चोरी कर ले जा रहा था तस्कर

112 की सूचना पर मौके पर गई पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से गौतस्कर ने किया था फायर

पथरी पुलिस टीम की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में लगी गोली

मौके पर पहुंचे आला अधिकारी, घायल बदमाश को पहुंचाया अस्पताल

01 गौ वंशीय पशु, 01 तमंचा, 03 खोखा कारतूस व 03 जिंदा कारतूस बरामद

मु0 नगर का हिस्ट्रीशीटर और गैंगस्टर एक्ट में वांछित था आरोपी

उत्तराखंड व यू0पी0 में आरोपी के विरुद्ध आधा दर्जन से अधिक मुकदमें हैं दर्ज

आज सुबह 112 द्वारा ग्राम ऐथल में अज्ञात चोर द्वारा गोवंश पशु चोरी की सूचना थाना पथरी को दी गई।

उपरोक्त सूचना पर थानाध्यक्ष पथरी मय टीम क्षेत्र में निकल कर चैकिंग अभियान चलाया गया जिस पर दौराने चैकिंग चोर के अलावलपुर रोड पर होने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस टीम से चौतरफा अपने को घिरा हुआ देखकर घबरा कर गौवंशीय पशु को छोड़कर पॉपुलर के खेत की तरफ भागने पर टीम द्वारा आरोपी का पीछा किया गया जिसपर आरोपी द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी।

गोली लगने पर तस्कर के आत्म समर्पण करने पर पुलिस टीम ने मौके पर जाकर गौ तस्कर को नियमानुसार हिरासत में लेकर उपचार हेतु रुड़की अस्पताल भेजा गया। मौके पर एसपी देहात समेत तमाम पुलिस अधिकारीगण द्वारा निरीक्षण कर अभियुक्त का हाल जाना गया।

पूछताछ में अभियुक्त का नाम अमीर आजम पुत्र जमील अहमद निवासी बागोवाली नई मंडी मुजफ्फरनगर उतर प्रदेश है जो वर्तमान में लंढौरा में किराये के मकान पर रहता था। जानकारी करने पर अभियुक्त का लंबा चौड़ा आपराधिक इतिहास प्रकाश में आया है।

अभियुक्त के विरुद्ध गौवंश चोरी व पुलिस मुठभेड़ के संबंध में थाना पथरी पर अलग-अलग अभियोग पंजीकृत किए गए। अभियुक्त को उपचार व विधिक कार्यवाही उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त*
अमीर आजम पुत्र जमील अहमद निवासी बागोवाली नई मंडी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश

*बरामदगी का विवरण*
01 अदद गौ वंशीय पशु
01 तमंचा 315 बोर, 03 खोखा राउंड व 03 जिंदा कारतूस