केदारनाथ विधायक को वेंटिलेटर सपोर्ट, चुनाव प्रचार में हुईं थी चोटिल

Dehradun: 5 वर्ष पूर्व चुनाव प्रचार के दौरान चोटिल हुईं केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत पुनः मैक्स अस्पताल में भर्ती हैं और वेंटिलेटर पर हैं। गिरने के कारण उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर के बाद सर्जरी हुई थी, जिसके बाद भी उन्हें राहत नहीं मिली। उनके स्वास्थ्य में सुधार की प्रतीक्षा की जा रही है ताकि उन्हें एयर लिफ्ट कर हायर सेंटर ले जाने की तैयारी की जा सके।

विधायक शैलरानी रावत वर्ष 2017 विस चुनाव प्रचार के दौरान गिरने के कारण चोटिल हो गईं थीं, जिससे उन्हें अंदरूनी चोट आई और बाद में मांस फटने के कारण कैंसर से ग्रस्त हो गईं। करीब तीन वर्ष तक चले इलाज के बाद वह स्वस्थ्य होकर अपने घर लौटी और फिर से राजनीति में सक्रिय हो गईं।

इधर कुछ माह पूर्व ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ की सीढ़ियों से गिरने के कारण उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर आ गया था। परिजनों द्वारा उन्हें हायर सेंटर ले जाया गया, जहां उनकी सर्जरी की गई, पर वह सफल नहीं हो पाईं। फिलहाल उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है और उनके स्वास्थ्यमें सुधार की प्रतीक्षा की जा रही है ताकि उन्हें हाय सेंटर ले जाया जा सके।