Dehradun: उत्तराखंड के पांच जवानों की शहादत पर पूरी देवभूमि रो पड़ी। वहीं कश्मीर घाटी में लगातार हो रहे सैनिकों पर हमलों के बाद देवभूमि में भी गुस्सा साफ नजर आ रहा है।
आज सुबह कश्मीर के कठुआ में हुए आतंकी हमले में उत्तराखंड के पांच जवानों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दे दिया। जवानों के बलिदान से देवभूमि में शोक की लहर है। शाम को बलिदानियों के पार्थिव शरीर देहरादून पहुंचाए गए। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर बलिदानियों को सीगार्ड ऑफ ऑनर” दिया गया।
सीएम पुष्कर सिंह धामी और सेना के अधिकारियों ने बलिदानियों के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद जवानों के पार्थिव शरीर उनके घर भेजे जाने की प्रक्रिया शुरू की गई।