
देहरादून: राष्ट्रीय लोकदल के संगठन महासचिव त्रिलोक त्यागी की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता का आयोजन आज देहरादून में किया गया। रालोद का प्रदेश में पार्टी का विस्तार करते हुए राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी में प्रदेश अध्यक्ष रहे राजेंद्र पन्त को रालोद का उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष घोषित/मनोनीत किया। श्री पन्त के साथ उक्रांद के पूर्व केंद्रीय प्रवक्ता, वरिष्ठ पत्रकार व समाजसेवी अनुपम खत्री ने भी रालोद का दामन थामा।
आज प्रेस वार्ता के दौरान श्री त्यागी ने बताया कि रालोद निश्चित ही एनडीए का हिस्सा है परन्तु संगठन खुद को मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। आगामी चुनाव को लेकर पूछे गये प्रश्न का जवाब देते हुए श्री त्यागी ने कहा कि अवश्य ही रालोद सभी चुनाव में हिस्सेदारी करेगी और वर्तमान सरकार का सहयोग लेकर प्रदेश के हर जिले में रोजगार, शिक्षा, चिकित्सा औरसभी आवश्यक जनहित के मामलों में पर आवश्यक व निर्णायक कदम भी उठाएगी जिससे प्रदेश को फायदा मिलेगा।
श्री त्यागी ने स्व० चौ० चरण सिंह जी को याद करते उनकीनीति और राजनैतिक कुशलता का जिक्र किया श्रीत्यागी ने बताया कि रालोद शुरू से ही उत्तराखंड राज्य के समर्थन में रही है। इस अवसर पर हुए नवनियुक्त अध्यक्ष के साथ कई नामी समाजसेवीयों ने रालोद ज्वाइन की जिसमे प्रमुख तौर पर आरआर पी महिला प्रदेश अध्यक्ष की शैलबाला ममगाई, आरआरपी श्रमिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रमोद डोभाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हिन्दू वाहिनी श्री गोविन्द वाधवा, उपाध्यक्ष हिन्दू राष्ट्र सेना नीलम त्यागी, संजय तितोरिया, यशोदा रावत, भगवती प्रशाद नौटियाल, सुमित थपलियाल, सुरेश पाल, राजेश आर्य, गोविंद अधिकारी, अशोक कुमार अनेजा, नीलम त्यागी (एडवोकेट), पंडित मनोज धश्माना, जयशंकर रस्तोगी, मो० इस्लाम, अनिल देवरानी, आकाश अनेजा, शेर सिंह चौधरी, बिजेंद्र ठेकेदार आदिदर्जन भर लोगों को श्री त्रिलोक त्यागी जी ने रालोद की सदस्यता ग्रहण करवाई।