
जनपद उधम सिंह नगर के थाना खटीमा क्षेत्र से करीब 42 लाख रूपये की हेरोइन के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार
STF की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स, कुमाऊं यूनिट, रुद्रपुर, उत्तराण्ड द्वारा थाना खटीमा पुलिस के साथ मिलकर सयुंक्त कार्यवाही करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 141 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद की
KHATIMA: ड्रग्स के खिलाफ कार्यवाही करने के लिये STF ( एंटी नार्कोटिक्स) कुमाऊं यूनिट ने कल देर शाम को उत्तराखण्ड STF की एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा थाना खटीमा क्षेत्र में स्थानीय पुलिस को साथ लेकर संयुक्त कार्यवाही करते हुए पहनिया-कुटरी बाईपास पर बने स्टोन क्रेशर के पास सुजिया गाँव की ओर जाने वाली सड़क से एक हेरोइन तस्कर को गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से कुल 141 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई ।
अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया कि वे यह हेरोइन नानकमत्ता के हैरी नामक व्यक्ति से लेकर आया है तथा जिसको वह खटीमा क्षेत्र में छोटी- छोटी पुड़िया बनाकर बेचता है।
STF टीम द्वारा पूछताछ में अन्य कई ड्रग्स तस्करों के नाम की जानकारी हुई है जिन पर अलग से कार्यवाही की जायेगी। अभियुक्त का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।

अभियुक्त –
1- युसुफ अंसारी उर्फ गुड्डु पुत्र यामीन निवासी वार्ड़ नंबर-13, शारदा टाकीज के पास, थाना खटीमा उम्र 28 वर्ष।