
SSP दून कि कुशल रणनीति से दून पुलिस ने तोड़ी अंतरराज्जीय वाहन चोर गिरोह की कमर
गिरोह का एक शातिर सदस्य आया दून पुलिस की गिरफ्त में
गिरफ्तार अभियुक्त के कब्ज़े से चोरी के 11 दुपहिया वाहन बरामद
गिरोह के फरार चल रहे अन्य 02 सदस्यों की तलाश जारी
कई थानों के वाहन चोरी के अभियोगों का किया अनावरण
अभियुक्त पूर्व में भी वाहन चोरी के अपराध में जा चुका है जेल
DEHRADUN: विगत कुछ दिनों में कुछ शिकायतकर्ताओं द्वाराकोतवाली विकासनगर आकर शिकायत दर्ज करायी कि अज्ञात चोरों द्वारा अलग अलग स्थानों से उनकी मोटर साइकलें चोरी कर ली हैं।
वाहन चोरी की घटनाओं के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा गठित अलग-अलग पुलिस टीमों को आवश्यक निर्देश दिये गये।
पुलिस टीम द्वारा घटनास्थलों का बारीकी से निरीक्षण करते हुए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फ़ुटेज से संदिग्धों के संबंध में जानकारियां एकत्रित की गई। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप चैकिंग के दौरान गठित टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर कल रात्रि में कुल्हाल पावर हाउस के पास से एक अभियुक्त साबिर पुत्र इरशाद निवासी कुल्हाल थाना विकासनगर जनपद देहरादून उम्र 22 वर्ष को थाना विकासनगर से चोरी वाहन संख्या – HP17H7641 चैसिस नं0 MBLHAW235RHG53077
के साथ गिरफ्तार किया गया।
जिसके सम्बन्ध में थाना विकासनगर में मु0अ0 सं0-178/2025 धारा -303(2) BNS पंजीकृत है ।अभियुक्त से सख्ती से पूछताछ में अभियुक्त की निशानदेही पर 10 अन्य दुपहिया वाहन बरामद हुये। बरामद सभी 11 दुपहिया वाहनों में से 03 वाहन कोतवाली विकासनगर में पंजीकृत अभियोगों से सम्बन्धित होना पाया गया। शेष वाहनों के सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है।
पूछताछ के दौरान अभियुक्त के दो अन्य साथियों 01-आबिद जो हिमाचल का रहने वाला है तथा कृष्णा जो कुल्हाल थाना विकासनगर क्षेत्र का निवासी है के साथ मिलकर उपरोक्त वाहन अलग-अलग स्थानों से चोरी कर कुल्हाल क्षेत्र में जंगल मे छिपाये जाने के सम्बंध में सूचना दी गई। अभियुक्त साबिर के विरुद्ध थाना पोंटा साहिब में चोरी के 02 अभियोग पंजीकृत हैं। जिनमें अभियुक्त वर्तमान में जमानत पर है। फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त*
01- साबिर पुत्र इरशाद निवासी कुल्हाल थाना विकासनगर जनपद देहरादून उम्र 22 वर्ष
*नाम /पता वाँछित अभियुक्त*
01-आबिद निवासी हिमाचल प्रदेश।
02- कृष्णा पुत्र दीपक निवासी कुल्हाल थाना विकासनगर जनपद देहरादून।
*आपराधिक इतिहास गिरफ्तार अभियुक्त साबिर*
01- मु0अ0सं0 -80/2025 धारा -303(2)/317(2) BNS थाना पोंटा
02- मु0अ0सं0 -32/2025 धारा 303(2) BNS थाना पोंटा