
*अवैध नशा तस्करों के विरूद्ध दून पुलिस की कार्यवाही।*
*एक अवैध नशा तस्कर (महिला अभियुक्ता)को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार।*
*अभियुक्ता के कब्जे से लगभग ढाई लाख रू0 से अधिक मूल्य की 8.50 ग्राम अवैध स्मैक बरामद।*
DEHRADUN: थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मोथरावाला सपेरा बस्ती के पास से एक महिला अभियुक्ता को 8.50 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता के विरुद्ध थाना नेहरू कॉलोनी पर *मु0अ0स0 – 223/25 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट* का अभियोग पंजीकृत किया गया है।
बरामद स्मैक की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग ढाई लाख रू0 से अधिक है।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्ता*: माला पत्नी विजय नाथ निवासी सपेरा बस्ती मोथरावाला थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून उम्र 45 वर्ष।