प्राणिमात्र से प्रेम करना महादेव से सीखें: नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज – Bhilangana Express

प्राणिमात्र से प्रेम करना महादेव से सीखें: नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज

शिवमहापुराण कथा

प्राणिमात्र से प्रेम करना महादेव से सीखें — नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज

DEHRADUN: नवदुर्गा मंदिर क्लेमेनटाउन में चल रही शिवमहापुराण कथा में नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज ने कहा कि वस्तु अथवा व्यक्ति को सम्मान देने की आदत समाज में दूसरों की नजरों में आपके सम्मान को बढ़ा देती है। यदि तिरस्कृतों, उपेक्षितों और परित्यक्तों के लिए आपके हृदय में प्रेम है तो निश्चित ही ऐसा उदार व्यक्तित्व भगवान महादेव की तरह समाज में पूजनीय अवश्य बन जाता है। भगवान महादेव के जीवन में धतूरे को स्थान है तो यहाँ भाँग और आक जैसै दुर्गंध युक्त वस्तुओं को भी स्थान है।
भगवान महादेव के जीवन में कालकूट विष को भी स्थान है तो यहाँ सर्प जैसे जन्मजात जहरीले प्राणी को भी स्थान है व यहाँ भूत प्रेतों को भी स्थान है। भगवान महादेव के जीवन में सबकी स्वीकारोक्ति है। सबका सम्मान करना सीखिए क्योंकि सम्मान दिए बिना किसी को सम्मान नहीं मिला करता है। प्राणी मात्र से प्रेम और प्राणी मात्र का हित ही शिव बनने का एकमात्र मार्ग है।प्राणिमात्र से प्रेम करना महादेव से सीखें ।
आज इस अवसर पर धर्मपुर विधायक विनोद चमोली जी की धर्मपत्नी श्रीमती शशी चमोली, नगर निगम पार्षद पुष्कर चौहान, साध्वी माँ देवेश्वरी, मंजू कोटनाला, चतर सिंह नेगी, श्रीमती लीला देवी, आचार्य संजय डोबरियाल, पं मुकेश नौडियाल, पं रवि जोशी, सम्पूर्णानन्द मुण्डेपी, विनोद अग्रवाल, सरोज थपलियाल, कांति देवी एवं बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे।