
RUDRPRAYAG: आज भी भूस्खलन क्षेत्र छेनागाड़ में सर्च अभियान जारी रहा। 29 अगस्त 2025 को अतिवृष्टि में लापता 09 लोगों की खोजबीन हेतु अभियान चलाया गया, जिसमें NDRF के 13, DDRF के 06 , SDRF के 08 जवानों द्वारा सर्च किया गया, उक्त स्थल पर काफी मात्रा में दुकानों के ऊपर बड़े बड़े बोल्डर व मलबा गिरा हुआ है।
जिला प्रशासन के अनुसार लगातार भूस्खलन स्थान छेनागाड़ गदेरे से पत्थर व बोल्डर गिर रहे हैं, इस कारण सर्च अभियान में राहत एवं बचाव दलों को कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।