नशे के सौदागरों पर एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स का एक्शन, 31 लाख का नशा बरामद


नशे के सौदागरों पर एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (A.N.T.F.) उत्तराखंड का फिर चला हंटर 

एसटीएफ की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (A.N.T.F.)टीम ने थाना डोईवाला देहरादून पुलिस टीम के संयुक्त अभियान के साथ लगभग 105 ग्राम अवैध हेरोइन कीमत लगभग 31 लाख 50000 रुपए के साथ 01 नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

उत्तराखण्ड एसटीएफ की एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा थाना डोईवाला देहरादून पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में दिनांक 13.11.2025 की सुबह को थाना डोईवाला देहरादून क्षेत्र से अभियुक्त 1. राहुल पुत्र छत्रपाल निवासी धर्मशा नगली जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश को 105 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त द्वारा पूछने पर बताया गया कि वह यह हेरोइन बला बला ऐप के माध्यम से बरेली के राशिद नामक व्यक्ति से लेकर आया था जिसे मैं देहरादून के आसपास के क्षेत्र में कॉलेज के विद्यार्थियों एवं अन्य व्यक्तियों को छोटी-छोटी मात्रा में बेचता हुं जिससे मुझे अच्छा मुनाफा होता है l
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-*
1. राहुल पुत्र छत्रपाल निवासी धर्मशा नगली जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश उम्र 30 वर्ष।

*बरामदगी का विवरण-*
1– 105 ग्राम अवैध हेरोइन *(कीमत लगभग ₹ 31 लाख 50 हजार)*