

🌤️ *दिनांक – 30 जनवरी 2026*
🌤️ *दिन – शुक्रवार*
🌤️ *विक्रम संवत 2082*
🌤️ *शक संवत -1947*
🌤️ *अयन – उत्तरायण*
🌤️ *ऋतु – शिशिर ॠतु*
🌤️ *मास – माघ*
🌤️ *पक्ष – शुक्ल*
🌤️ *तिथि – द्वादशी सुबह 11:09 तक तत्पश्चात त्रयोदशी*
🌤️ *नक्षत्र – आर्द्रा 31 जनवरी रात्रि 03:27 तक तत्पश्चात पुनर्वसु*
🌤️ *योग – वैधृति शाम 04:58 तक तत्पश्चात विष्कंभ*
🌤️ *राहुकाल – सुबह 11:28 से दोपहर 12:52 तक*
🌤️ *सूर्योदय – 07:17*
🌤️ *सूर्यास्त – 06:26*
👉 *दिशाशूल – पश्चिम दिशा मे*
🚩 *व्रत पर्व विवरण- प्रदोष व्रत*
💥 *विशेष – द्वादशी को पूतिका(पोई) अथवा त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
🚩~*सनातन पंचांग* ~
🌷 *माघ मास की अंतिम 3 तिथियाँ दिलाएं महापुण्य पुंज*
🙏🏻 *1) माघ मास के शुक्ल पक्ष की अंतिम 3 तिथियाँ , त्रयोदशी से लेकर पूर्णिमा तक की तिथियाँ बड़ी ही पवित्र और शुभकारक हैं । जो सम्पूर्ण माघ मास में ब्रह्म मुहूर्त में पुण्य स्नान, व्रत, नियम आदि करने में असमर्थ हो, वह यदि इन 3 तिथियों में भी उसे करे तो माघ मास का पूरा फल पा लेता है ।*
🙏🏻 *2) वैसे तो माघ मास की हर तिथि पुण्यमयी होती है और इसमें सब जल गंगाजल तुल्य हो जाते हैं | सतयुग में तपस्या से जो उत्तम फल होता था, त्रेता में ध्यान के द्वारा, द्वापर में भगवान् की पूजा के द्वारा और कलियुग में दान-स्नान के द्वारा तथा द्वापर, त्रेता, सतयुग में पुष्कर, कुरुक्षेत्र, काशी, प्रयाग में 10 वर्ष शुद्धि, संतोष आदि नियमों का पालन करने से जो फल मिलता है, वह कलियुग में माघ मास में अंतिम 3 दिन- त्रयोदशी, चतुर्दशी और पूर्णिमा को प्रातः स्नान करने से मिल जाता है |*
🙏🏻 *3) माघ मास प्रातः स्नान सब कुछ देता है . आयुष्य लम्बी करता है, अकाल मृत्यु से रक्षा करता है ,आरोग्य देता है, रूप देता है, बल देता है ,संतान की वृद्धि ,सदाचरण और सत्संग देता है,वृत्तियाँ निर्मल होती हैं और विचार ऊंचे होते हैं l*
🙏🏻 *4) अक्षय धन(जिसका कभी क्षय नहीं ), रुपया पैसा भी बरकत वाला हो जाता है और विद्या भी अक्षय धन में बदल जाती है l*
🙏🏻 *5) सकाम भाव से स्नान करते हैं तो मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है, निष्काम भाव से भगवान् की प्रीति पाने के लिए स्नान करते तो वो भी सहेज में हो जाती है l*
🙏🏻 *6) माघ मास स्नान, सत्संग स्नान जिसने किया उसे नरक का डर नहीं रहता, दरिद्रता और पाप उसके छू हो जाते हैं l ईश्वर प्राप्ति न भी करनी हो तो भी माघ मास का स्नान स्वर्ग लोक तो तुम्हारा सहज में ही रिज़र्व करा देता है l*
🙏🏻 *7) जो माघ मास की अंतिम ३ तिथियों में ‘गीता’, ‘श्री विष्णु सहस्रनाम’ ‘भागवत’ शास्त्र का पठन व श्रवण करता है वह महा पुण्यवान हो जाता है ।*
🙏🏻 *-स्कंद पुराण 🙏*
🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩
🌷 *प्रदोष व्रत* 🌷
🙏🏻 *हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक महिने की दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत किया जाता है। ये व्रत भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है। इस बार 30 जनवरी, शुक्रवार को प्रदोष व्रत है। इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है। प्रदोष पर व्रत व पूजा कैसे करें और इस दिन क्या उपाय करने से आपका भाग्योदय हो सकता है, जानिए…*
👉🏻 *ऐसे करें व्रत व पूजा*
🙏🏻 *- प्रदोष व्रत के दिन सुबह स्नान करने के बाद भगवान शंकर, पार्वती और नंदी को पंचामृत व गंगाजल से स्नान कराएं।*
🙏🏻 *- इसके बाद बेल पत्र, गंध, चावल, फूल, धूप, दीप, नैवेद्य (भोग), फल, पान, सुपारी, लौंग, इलायची भगवान को चढ़ाएं।*
🙏🏻 *- पूरे दिन निराहार (संभव न हो तो एक समय फलाहार) कर सकते हैं) रहें और शाम को दुबारा इसी तरह से शिव परिवार की पूजा करें।*
🙏🏻 *- भगवान शिवजी को घी और शक्कर मिले जौ के सत्तू का भोग लगाएं। आठ दीपक आठ दिशाओं में जलाएं।*
🙏🏻 *- भगवान शिवजी की आरती करें। भगवान को प्रसाद चढ़ाएं और उसीसे अपना व्रत भी तोड़ें।उस दिन ब्रह्मचर्य का पालन करें।*
👉🏻 *ये उपाय करें*
*सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद तांबे के लोटे से सूर्यदेव को अर्ध्य देें। पानी में आकड़े के फूल जरूर मिलाएं। आंकड़े के फूल भगवान शिवजी को विशेष प्रिय हैं । ये उपाय करने से सूर्यदेव सहित भगवान शिवजी की कृपा भी बनी रहती है और भाग्योदय भी हो सकता है।*
🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩
🙏🍀🌻🌹🌸💐🍁🌷🌺🙏🌹 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभआशीष 🌹
आपका जन्मदिन: 30 जनवरी
अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।
आपके लिए खास
शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30
शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9,
शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052,
ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु
शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी
आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल
कारोबार: नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। आपके लिए यह वर्ष सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे।
परिवार: दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा।
यात्रा योग: महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है।
मेष (Aries)
स्वभाव: उत्साही
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: हरा
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी दूर रहे परिजन से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है, लेकिन आप बिजनेस में किसी के साथ पार्टनरशिप करेंगे, तो वह आपके लिए बेहतर रहेगा। पहले किए गए योजना से आपको बेहतर लाभ मिलेगा। आप मनमौजी खर्च करेंगे। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, इसलिए आप बाहर घूमने-फिरने ना जाएं।
वृषभ (Taurus)
स्वभाव: धैर्यवान
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: लाल
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपके घर परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा और किसी शुभ और मांगलिक का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको अपने काम को लेकर पूरी मेहनत और ईमानदारी दिखानी होगी। आपके बॉस आपके काम से काफी खुश रहेंगे। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग किसी अच्छी स्कीम में निवेश कर सकते हैं। आप अपने किसी नए घर का काम शुरू कर सकते हैं, जिसके लिए आपको मेहनत अधिक करनी होगी।
मिथुन (Gemini)
स्वभाव: जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: सफेद
आज आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम रखना होगा, क्योंकि आपके मनमौजी स्वभाव के कारण परिवार के सदस्य भी परेशान रहेंगे। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आपको अकस्मात धन लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपने यदि किसी को कोई जरूरी जानकारी शेयर की, तो बाद में वह आपके लिए नुकसानदायक रहेगी। बिजनेस के कामों में आप बदलाव करेंगे।
कर्क (Cancer)
स्वभाव: भावुक
राशि स्वामी: चंद्र
शुभ रंग: सफेद
आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा और आप अपनी संतान को कहीं घूमाने-फिराने लेकर जाएंगे, जिससे दोनों के बीच प्रेम और गहरा होगा, लेकिन आपको अपनी किसी पुराने प्यार से भी मुलाकात हो सकती है। आप उस रिश्ते में बिल्कुल आगे ना बढ़ें, नहीं तो आपके जीवनसाथी और आपके बीच कड़वाहट की स्थिति उत्पन्न होगी।
सिंह राशि (Leo)
स्वभाव: आत्मविश्वासी
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग: गोल्डन
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए बढ़िया रहने वाला है, उन्होंने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं। आपके बॉस आपके कामों से काफी खुश रहेंगे और उन्हें आपके दिए गए सुझाव भी खूब पसंद आएंगे। धन-धान्य में वृद्धि होगी। आपको अपनी अंदर की कमियों को दूर करके अपने कामों में आगे बढ़ने की आवश्यकता है। आस-पड़ोस में यदि कोई वाद- विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आपस उसमें चुप रहेंगे।
कन्या (Virgo)
स्वभाव: मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: आसमानी
आज का दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा, जो जातक नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, उन्हें भी किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आप अपने घर किसी इलेक्ट्रॉनिक आइटम को लेकर आ सकते हैं, लेकिन परिवार में चल रही कलह आपके लिए सिरदर्द बनेगी, इसलिए आपको उसे दूर करने की आवश्यकता है। आप अपने किसी परिजन के घर दावत पर जा सकते हैं।
तुला (Libra)
स्वभाव: संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: ग्रे
आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आपको राजनीति में कोई बड़ा पद मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप बड़े सदस्यों के साथ मिलकर कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत करेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको ऑनलाइन शॉपिंग करने से बचना होगा, क्योंकि आपका इससे कोई भारी नुकसान हो सकता है। संतान की सेहत में उतार-चढ़ाव आने से आपकी भागदौड़ लगी रहेगी।
वृश्चिक (Scorpio)
स्वभाव: रहस्यमय
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: पीला
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपको कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी, लेकिन आपको बिजनेस में भी फायदा होगा। यदि आपने काम को लेकर किसी से धन उधार लेने का सोचा था, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। आपको अपनी संतान के लिए किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं। आप रहन-सहन के स्तर में सुधार लाने की कोशिश करेंगे और आप कुछ नई चीजों की खरीदारी भी कर सकते हैं।
धनु (Sagittarius)
स्वभाव: दयालु
राशि स्वामी: गुरु
शुभ रंग: बैंगनी
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आप अपनी जरूरत को बढ़ाने के सोर्सो पर पूरा ध्यान देंगे और संतान को किसी कोर्स में दाखिला दिलाने के लिए कहीं बाहर भी जाना पड़ सकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको अपनी सेहत को लेकर भी थोड़ा एतियात बरतनी होगी। यदि आप कार्यक्षेत्र में काम को लेकर लापरवाही दिखाएंगे, तो इससे आपको अपने बॉस से भी डांट खानी पड़ सकती है। राजनीति में आप सोच समझकर कदम बढ़ाएं।
मकर (Capricorn)
स्वभाव: अनुशासित
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: नीला
आज आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ेगी, लेकिन आप अपनी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रखेंगे और यदि आपने किसी नए काम को करने का सोचा था, तो उसके लिए भी आपको परिवार के सदस्यों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। आप अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिल सकते हैं, लेकिन आप यदि किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो कुछ समय रुक जाएं , तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
कुंभ ( Aquarius)
स्वभाव: मानवतावादी
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: सफेद
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी और आपको अपनी जिम्मेदारियों को लेकर लापरवाही बिल्कुल नहीं करनी है। बिजनेस से संबंधित यदि कोई काम आपका लटका हुआ था, तो उसे भी आप पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन आप किसी को धन उधार देने से बचें, क्योंकि आपके उस धन के वापस आने में समस्याएं खड़ी होगी। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।
मीन (Pisces)
स्वभाव: संवेदनशील
राशि स्वामी: बृहस्पति
शुभ रंग: पीला
आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याएं लेकर आएगा। यदि आपने अपने कामों को समझदारी दिखाते हुए निपटाएंगे, तो उनसे आप आसानी से बाहर निकाल सकेंगे, क्योंकि जीवनसाथी की आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। संतान के संगति पर आपको विशेष ध्यान देना होगा। आप किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा ना करें और यदि परिवार में किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा है, तो उसको लेकर आप किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह बिल्कुल ना लें, नहीं तो बाद में आपको पछतावा होगा।