
कोतवाली भगवानपुर* HARIDWAR
हत्या प्रकरण में पुलिस का एक्शन, दोनों पक्षों के कुल ग्यारह आरोपित गिरफ्तार
एक फरवरी को ग्राम बिनारासी में एक ही समुदाय के दो पक्षों में हुआ था विवाद
विवाद की दौरान एक की गोली लगने जबकि दूसरे की पिटाई की वजह से हुई थी मौत
एक फरवरी को रविदास जयंती शोभायात्रा सकुशल संपन्न होने के उपरान्त शाम को समय करीब 17.00 बजे पुरानी रंजिश को लेकर आरोपित विशाल द्वारा अपने अन्य के साथ मिलकर गाँव के ही युवक आनंद की गोली मरकर हत्या कर दी थी। तत्पश्चात मृतक आनंद के परिजनों आदि द्वारा आक्रोशित होकर विशाल पक्ष के मांगेराम की लाठी डंडों से पीटकर हत्या कर दी गयी थी तथा विशाल पक्ष के घरों में आगजनी व तोडफोड़ कर शान्ति व्यवस्था भंग की गयी।
प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल द्वारा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में फोर्स तैनात करते हुए कुछ पुलिस कर्मियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की। साथ की टीम का गठन करते हुए आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए।
गठित पुलिस टीम द्वारा आज अलग-अलग स्थानों से दोनों अभियोगों से सम्बंधित कुल 11 वांछित को गिरफ्तार किया गया तथा आरोपित की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा व कारतूस को बरामद किया गया।
*ये था हत्या का कारण-*
आरोपी विशाल को शक था की मृतक आनन्द के सम्बन्ध उसकी बहन के साथ है जिस कारण उसने अपने अन्य परिजन व साथियों के साथ मिलकर आनंद की गोली मारकर हत्या कर दी। उक्त हत्या से आक्रोशित होकर मृतक आनंद के पक्ष के लोगों ने विशाल के चाचा मांगेराम की लाठी डंडों से पीटकर हत्या कर दी थी व विशाल के पक्ष के लोगों के घरों में आगजनी व तोड़ फोड़ कर अन्य को भी घायल किया गया
*बरामदगी का विवरण-*
आरोपित विशाल की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा व एक खोखा कारतूस