
पत्रकार हेम भट्ट स्व० जगदीश चन्द्र भट्ट, निवासी- शान्ति विहार, हरिद्धार बाईपास रोड, देहरादून ने स्कूटी सवार तीन अज्ञात व्यक्तियो द्वारा दिनाँक 06/02/2026 को रेसकोर्स सडक पर मुडते समय उनकी स्कूटी रोककर उनके साथ गाली गलौज, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के संबंध में दी गयी तहरीर के आधार पर मु०अ०सं०- 26/26, धारा 126(2),115(2),352,351(3) BNS का अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसमे पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आज मुखबिर की सूचना पर घटना में शामिल 02 अभियुक्तो मो० कैफ पुत्र समर अहमद निवासी गांधी रोड, थाना कोतवाली, जनपद देहरादून, उम्र 21 वर्ष तथा मो० ताबिश पुत्र रियाज अहमद निवासी गांधी रोड, थाना कोतवाली, देहरादून, उम्र 20 वर्ष को पूछताछ हेतु हिरासत में लेकर चौकी लाया गया।
पूछताछ मे दोनो अभियुक्तों द्वारा बताया गया की कल शाम को उनके द्वारा समीर निवासी मेहूवाला से इनामुला बिल्डिंग के पास से रेसकोर्स जाने के लिये स्कूटी मे लिफ्ट ली गयी थी तथा रास्ते मे हॉर्न देने पर भी वादी द्वारा उनके वाहन को साई़ड न देने पर रेसकोर्स जाने वाली सडक पर उनके द्वारा वादी के वाहन के आगे अपने वाहन को लगाकर उसे रुकवाया गया। इस बात को लेकर हुए विवाद में उनके बीच मारपीट हो गयी।
घटना में प्रकाश में आये अभियुक्त समीर निवासी मेंहुवाला की तलाश की जा रही है। हिरासत में लिए गए अभियुक्तों के विरुद्द अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।