
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में अपराधों का क्रम थमता हुआ नजर नहीं आ रहा है। जहां पिछले दिनों ऋषिकेश में एक महिलाकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थ और इसके कोतवाली मच्छी बाजार में युवती की गला काटकर हत्या कर दी गई थी तो वहीं आज सुबह कोतवाली dalanwala क्षेत्र में ही एक कारोबारी की सरे राह गोली मारकर हत्या कर दी गई।
आज के घटनाक्रम में तिब्बती मार्किट और परेड ग्राउंड के करीब सरेआम सीने में गोली मारकर हत्या कर दी गई, मृतक अर्जुन शर्मा (40) जीएमएस रोड स्थित अमरदीप गैस एजेंसी के मालिक बताये गए हैं।
जानकारी के मुताबिक परेड ग्राउंड में टेनिस खेलने आये थे वापसी में जाते समय स्कूटी सवार दो युवकों ने उनपर फायरिंग कर दी,सबसे अचरज की बात ये है कि जिस जगह हत्या हुई है वहां से पुलिस मुख्यालय मात्र 500 मीटर दूरी पर और देहरादून प्रेस क्लब मात्र चंद क़दमो की दूरी पर है और पास ही कॉन्वेंट स्कूल भी है।