

सिर पर मारी गोली, मची दहशत, मृतक का भी है आपराधिक रिकॉर्ड
गंगवार का अंजाम है ये हत्याकांड, पुलिस जांच में जुटी
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून अब अपराधियों का गढ़ बनती जा रही है। यहां जघन्य अपराधों की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। अभी हाल ही में जहां एक गैस एजेंसी के मालिक अनुज शर्मा को गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया गया था तो इस बार सिल्वर सिटी मॉल के पास जिम से लौट रहे विक्रम नाम के युवक को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर मौत की नींद सुला दिया।
देहरादून में अपराधियों के हाउस से बुलंद है और यहां गोली चलने की घटनाएं बेहद सामान्य हो गई है। राजपुर रोड में आज एक और ऐसी आपराधिक वारदात को अंजाम दिया गया जहां जिम से लौट रहे एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि विक्रम सिंह नाम का यह व्यक्ति जिम करने आया था और बाहर आने पर अज्ञात हमलावरों ने उसे पर गोलियां बरसा दी। विक्रम को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि मृतक विक्रम भी एक हिस्ट्रीशीटर है और झारखंड में उसके ऊपर हत्या जैसे मामले दर्ज है।
हमलावारों ने विक्रम के सिर पर गोली मारी और फरार हो गए। राजधानी देहरादून में अपराधों का यह सिलसिला है और इससे पहले पलटन बाजार के निकट मच्छी बाजार में 21 वर्षीय अप गुंजन की गला काटकर हत्या कर दी गई थी तो इसके बाद गैस कारोबारी अर्जुन सिंह को संपत्ति विवाद के चलते मौत के घाट उतारा गया।