SSP अजय सिंह को भेजा वापस STF, परमेंद्र डोभाल होंगे दून के नए कप्तान – Bhilangana Express

SSP अजय सिंह को भेजा वापस STF, परमेंद्र डोभाल होंगे दून के नए कप्तान

नवनीत सिंह हरिद्वार के नए ssp 

प्रदेश भर में बढ़ रहे अपराधों के बाद आखिरकार शासन ने बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले कर दिए। इनमें हरिद्वार, देहरादून, उधम सिंह नगर, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा जनपद शामिल है। राजधानी देहरादून में पिछले कुछ दोनों में संगीत अपराधों की जो श्रृंखला शुरू हुई है उसके बाद आखिरकार वही सब हुआ जिसकी उम्मीदें की जा रही थी। गृह अनुभाग से जारी की गई सूची के अनुसार देहरादून के ssp अजय सिंह हटा दिया गया है और उन्हें एसटीएफ में भेजा गया है जबकि उनके स्थान पर हरिद्वार मैं तैनात परमेंद्र डोभाल को देहरादून का नया एसपी बनाया गया है।
अन्य पुलिस अधिकारियों में एसएसपी उधम सिंह नगर मणिकांत मिश्र को उद्धम सिंह नगर से हटाते हुए पुलिस अधीक्षक अभीसूचना भेजा गया है।
माना जा रहा है कि देहरादून हरिद्वार एवं उधम सिंह नगर में बढ़ते अपराधों के बाद बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।