जनता का विश्वास और सीएम का सब्र, दोनों टूटे तो हिलाना पड़ा विभाग – Bhilangana Express

जनता का विश्वास और सीएम का सब्र, दोनों टूटे तो हिलाना पड़ा विभाग

आखिर कर जनता का विश्वास और शासन का सब्र अपराधों को लेकर टूट ही गया। बड़े जनपदों खासतौर से देहरादून में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं के बाद पूरे विभाग को मुख्यमंत्री ने हिला दिया है। देहरादून के कप्तान अजय सिंह की विदाई तो तय ही थी लेकिन पूरा प्रदेश के पुलिस जनपद मुखिया बदल दिए जाएंगे, इसकी संभावना कम थी।

राज्य में उछले कुछ समस्याएं उत्तराखंड में घटित हुई आपराधिक घटनाओं को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंभीर रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री ने पहले भी कानून-व्यवस्था की लगातार समीक्षा बैठकों के माध्यम से अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए थे और स्पष्ट किया था कि अपराध के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति पर सरकार पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।

इधर हाल की घटनाओं के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को समयबद्ध तरीके से गिरफ्तार किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अपराध की रोकथाम के लिए केवल घटनाओं के बाद कार्रवाई ही नहीं, बल्कि पूर्व-निवारक रणनीति भी मजबूत की जाए।

इसी क्रम में पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक तबादले किए गए हैं। यह कदम पुलिस व्यवस्था को और अधिक सक्रिय, जवाबदेह और प्रभावी बनाने की दिशा में उठाया गया है।

राज्य सरकार का लक्ष्य है कि उत्तराखंड में कानून-व्यवस्था की स्थिति और अधिक मजबूत हो तथा अपराधियों के लिए कोई स्थान न बचे।

मुख्यमंत्री