प्रशिक्षण से मिलती है चुनौतियों को अवसर मे बदलने की सीख: सीएम धामी – Bhilangana Express

प्रशिक्षण से मिलती है चुनौतियों को अवसर मे बदलने की सीख: सीएम धामी

प्रशिक्षण से मिलती है चुनौतियों को अवसर मे बदलने की सीख: धामी

भाजपा दीनदयाल उपाध्याय मंडल मे प्रशिक्षण महा अभियान कार्यशाला

प्रशिक्षण से होगा, संगठन से राष्ट्र निर्माण लक्ष्य प्राप्ति को कार्यकर्ता निर्माण : अमरपाल

प्रशिक्षित कार्यकर्ता वोट के साथ अर्जित करता है जनता का विश्वास : भट्ट

देहरादून। भाजपा के प्रशिक्षण महाभियान मे इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पार्टी के इस प्रशिक्षण को कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा, नए उत्साह और नवीन परिवर्तन के लिए जरूरी बताते हुए कहा कि एकमात्र पार्टी है जिनके कार्यक्रम निर्बाध गति से चलते रहते हैं। समय-समय पर संगठन मे नवीनता के लिए इस तरह के प्रशिक्षण आयोजित होते हैं। इस सबके चलते ही आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर स्थापित हुई है। इस अभियान से हमें और बेहतर स्पष्ट होगा कि किस तरह हमें समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच कर उसको विकास में सहभागी बनाना है। यह प्रशिक्षण हम सब कार्यकर्ताओं को सिखाएगा कि कैसे चुनौतियों को अवसर में बदल जाता है और कैसे जन सेवा के क्षेत्र में हमें संवेदनशीलता और समर्पण की वृद्धि करनी है।

उन्होंने उन्होंने रोजगार के मुद्दे पर ही आंकड़ा रखते हुए कहा विगत 25 वर्षों में कुल मिलाकर 42 हजार से अधिक सरकारी नौकरियां दी गई हैं। जिसमें से 28 हजार नौकरियां विगत 4 वर्षों में नकल निरोधक कानून के संरक्षण में दी गई। उन्होंने कहा भाजपा केवल चुनावी नहीं समाज के मार्गदर्शन की भूमिका में भी काम करती है। लिहाजा ऐसे प्रशिक्षण से तैयार कार्यकर्ता, ऐसा संगठन का निर्माण करते हैं जो वोट के साथ जनता का विश्वास भी अर्जित करते हैं।

क्षेत्रीय प्रशिक्षण प्रभारी अमरपाल मौर्य ने स्पष्ट किया कि संगठन से राष्ट्र निर्माण के लक्ष्य प्राप्ति हेतु कार्यकर्ताओं का निर्माण इससे होगा। इस मौके पर सीएम धामी ने प्रशिक्षण की जरूरत पर बल देते हुए कहा, आज जनता झूठ, भ्रम, अफवाह, खोखले वादों पर विश्वास नहीं करती है, जिसका परिणाम है केंद्र और राज्य में भाजपा का चुनाव। वहीं प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ने कहा, यह प्रशिक्षण ऐसे कार्यकर्ताओं का निर्माण करता है जो वोट से अधिक जनता का विश्वास भी अर्जित करते हैं।

रेसकोर्स में स्थित एक सार्वजनिक स्थल पर हुई कार्यक्रम की जानकारी देते हुए पार्टी प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर चौहान ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के क्रम में आज प्रदेश प्रशिक्षण योजना बैठक संपन्न हुई। चार सत्रों में आयोजित इस बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए अभियान के क्षेत्रीय प्रभारी श्री अमरपाल ने विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह अभियान, कार्यकर्ता निर्माण से संगठन निर्माण और संगठन निर्माण से राष्ट्र निर्माण की अवधारणा को साकार करने के लक्ष्य से किया जाता है। अपने वैचारिक अधिष्ठान पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के बताए सिद्धांतों पर आगे बढ़ते हुए पार्टी, समय-समय पर अपने कार्यकर्ताओं के निर्माण और उन्नयन की दृष्टि से प्रशिक्षण देती है।

उन्होंने अभियान की संरचना को लेकर जानकारी देते हुए कहा कि आने वाले दिनों में 6 अलग अलग तरह से प्रशिक्षण दिए जाएंगे। जिसमें भाजपा संगठन, मोर्चा, प्रकोष्ठ एवं विभाग, जनप्रतिनिधि, मीडिया सोशल मीडिया, नव प्रवेशी, अन्य वर्ग जैसे कार्यालय सचिव, सहायक, जनसंपर्क अधिकारी, व्यक्तिगत सहायक आदि के ग्रुप में संचालित किया जाएगा। प्रशिक्षण के तहत मुख्यत जो विषय होंगे उसमें संगठन का वैचारिक अधिष्ठान जिसके अंतर्गत एकात्म मानव वाद दर्शन और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की जानकारी साझा की जाएगी। इसी तरह संगठन का इतिहास और विकास यात्रा, कार्यपद्धति, कार्य विस्तार, देश के समक्ष चुनौतियां, स्थाई कार्यक्रम जैसे बूथ प्रबंधन, मन की बात आदि विषयों पर बात की जाएगी।

समापन सत्र को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि यह प्रशिक्षण हम सभी कार्यकर्ताओं के सामाजिक कार्यक्षेत्र की कुशलता और विस्तार के लिए बहुत आवश्यक है। जिसमें आने वाले दिनों में संगठन की रीति नीति, विचार और सिद्धांत के साथ कार्यपद्धति को बारीकी से समझने और दोहराने का अवसर मिलेगा। समय समय पर संचालित होने वाली यह वृहद प्रशिक्षण श्रृंखला ही भाजपा को दुनिया की सबसे बड़ी और श्रेष्ठ पार्टी बनाती है।

इस दौरान शताब्दी वर्ष कार्यक्रमों की विस्तृत रूप से चर्चा करते हुए सभी से सामाजिक समरसता, पर्यावरण, स्वदेशी, कुटुंब प्रबोधन, नागरिक कर्तव्य बोध जैसे पंच परिवर्तन को भी स्थाई रूप से जीवनचर्या में शामिल करने का आवाहन किया।