एक ही प्लेटफार्म पर उपलब्ध होंगी विभिन्न राष्ट्रिय अन्तराष्ट्रीय स्तर के प्रकाशकों की उत्कृष्ट पुस्तकें – Bhilangana Express

एक ही प्लेटफार्म पर उपलब्ध होंगी विभिन्न राष्ट्रिय अन्तराष्ट्रीय स्तर के प्रकाशकों की उत्कृष्ट पुस्तकें

*स्वामी विवेकानंद ई-लाइब्रेरी योजना के माध्यम से मिलेगी ई बुक की सुविधा

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर एआई बेस्ड मेटा सर्च एनालिटिक्स और रिपोर्टिंग की होगी सुविधा*

देहरादून,:

उच्च शिक्षा विभाग, उत्तराखण्ड द्वारा विद्यार्थियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020 के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वामी विवेकानंद ई-लाइब्रेरी योजना के तहत इ बुक उपलब्ध करने के सन्दर्भ में दो दिवसीय बैठक (24–25 फरवरी 2026) आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उच्च शिक्षा सचिव डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा द्वारा किया गया।

बैठक के प्रथम दिवस में राज्य के विभिन्न उच्च शिक्षण संस्थानों से विज्ञान एवं तकनीकी वर्ग के 25 विषयों के लिए 85 विषय विशेषज्ञ शामिल हुए वही द्वितीय दिवस में कला, मानविकी और वाणिज्य वर्ग के 21 विषयों के 70 विषय विशेषज्ञों ने प्रतिभाग किया । एवं राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की मानक पुस्तकों पर विस्तार से विचार-विमर्श करते हुए उच्च शिक्षा में अध्ययनरत छात्रों हेतु पुष्तकों की अनुशंषा की गयी। विषय विशेषज्ञों द्वारा विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया गया कि चयनित पुस्तकें राष्ट्रीय शिक्षा नीति के बहुविषयक, कौशल आधारित और शोध उन्मुख दृष्टिकोण के अनुरूप हों, ताकि राज्य के विद्यार्थियों को आधुनिक और उपयोगी अध्ययन सामग्री उपलब्ध हो सके।