
*मासिक अपराध गोष्ठी में एसएसपी दून ने दिखाया सख्त रूख
*01 वर्ष से अधिक अनावश्यक रूप से लंबित विवेचना पाए जाने पर संबंधित विवेचकों के विरुद्ध जांच के दिए आदेश*
*अनावश्यक रूप से विवेचनाओं को लम्बित रखने वाले अधिकारियों को चेताया*
*निरोधात्मक कार्यवाही के अंतर्गत शस्त्र अधिनियम,जुआ अधिनियम के अंतर्गत डोईवाला थाने को छोड़कर किसी के द्वारा प्रभारी कार्यवाही नहीं की गई, सभी थाना प्रभारियों को चेतावनी जारी*
*ओवर लोड़िग व इललीगल माइनिग नही की जायेगी बर्दाश्त, निलम्बन के साथ साथ की जायेगी बड़ी कार्यवाही*
*थाना क्षेत्रों में नशे की रोकथाम में शिथिलता बरतनें व नशे की शिकायते मिलने पर दिखाया कड़ा रूख,*
*सभी थाना प्रभारियों को नशे की खरीद फरोख्त पर सख्त कार्यवाही करने के दिये निर्देश, लापरवाही बरतने वाले के विरुद्ध की जायेगी कड़ी कार्यवाही।*
*अवैध कब्जा करने वाले गिरोहों पर कड़ी कार्यवाही के दिये निर्देश, किसी भी व्यक्ति व गिरोह द्वारा अवैध तरीके से सम्पत्ति कब्जा करने का प्रयास करने पर सख्त कानूनी कार्यवाही के दिये निर्देश ।*
*अवैध कब्जे किये जाने के प्रकरण में पुलिस की मिलीभगत पाये जाने पर सम्बन्धित थाना/चौकी प्रभारी के विरुद्ध की जायेगी कानूनी कार्यवाही ।*
*संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की लगातार चैकिंग किये जाने के निर्देशों में शिथिलता पाये जाने पर सम्बन्धित थाना प्रभारी पर की जायेगी सख्त कार्यवाही ।*
*अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था, यातायात व्यवस्था व पर्यटक सीजन की तैयारियों को लेकर की विस्तृत समीक्षा।*
*आपरेशन क्रैकडाउन, आपरेशन स्माइल के तहत वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही के दिये निर्देश।*
*महिला व बाल सुरक्षा पर एसएसपी का सख्त रूख, थाना प्रभारियों को अल्टीमेटम, लापरवाही पर होगी सीधी कार्यवाही*
*महिला व बाल अधिकारों हेतु जागरूकता के माध्यम से सभी क्षेत्राधिकारियो/थाना प्रभारियो को प्रचार प्रसार किये जाने के दिए निर्देश*
*आगामी फायर सीजन के दृष्टिगत सभी अग्निशमन इकाइयों को अलर्ट मोड में रहने के दिये निर्देश।*
*यातायात के सुचारू संचालन हेतु पीक आवर्स/स्कूलों की टाइमिंग के दौरान मुख्य मार्गों/चौराहों/भीड-भाड वाले स्थानो पर पुलिस की विजिबिलिटी बढाने के दिये निर्देश।*
आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारियों/थाना प्रभारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी की गई। गोष्ठी के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा उपस्थित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये कि कर्तव्यों के प्रति उदासीनता व लापरवाही को किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा तथा सम्बन्धित पुलिस कर्मी के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही के साथ-साथ थाना प्रभारी/पर्यवेक्षण अधिकारी की जवाबदेही भी तय की जायेगी।