
*युवको के दो पक्षो मे झगडे/मार-पीट के दौरान गंभीर रूप से घायल युवक की अस्पताल मे हुई मृत्यु/हत्या के प्रकरण मे फरार चल रहे 01 अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार*
*प्रकरण में पूर्व में 03 अन्य अभियुक्तों को किया जा चुका है गिरफ्तार*
*विवाद शुरु होने के मुख्य घटनास्थल रहे 02 रेस्टोरेंटों बाबा की रसोई तथा होटल चंपारण को किया सीज़*
*विवाद के दौरान हुई मार पीट की घटना में गंभीर रूप से घायल हुए युवक की हो गयी थी मृत्यु*
केहरी गांव, प्रेमनगर में कुछ युवकों के बीच हुई आपसी मारपीट में एक युवक दिव्यांशु जाटराना पुत्र अमित जाटराना निवासी ग्राम- अथाई, थाना- भोपा, जिला- मुज्जफरनगर, उ०प्र०, हाल – प्रेमनगर, देहरादून, उम्र – 22 वर्ष की उपचार के दौरान घायल युवक की मृत्यु हो गई।
घटना के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि दोनों पक्षो के युवक प्रेमनगर स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान में अध्ययनरत है तथा कॉलेज में आपसी वर्चस्व को लेकर उनके मध्य पुरानी रंजिश थी, इसी के चलते दिनांक 23/03/2026 को दोनों पक्षों के मध्य आपस में विवाद व मारपीट की घटना हुई थी। हत्या के अभियोग में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पूर्व में घटना में शामिल 03 अभियुक्तो
1- युवराज कुमार 2- मधुर खंडेलवाल तथा 3- शिवम शर्मा
को गिरफ्तार कर जेल भेज जा चुका है। घटना में शामिल एक अन्य अभियुक्त अंकित भारद्वाज जो कि घटना के बाद से ही लगातार फरार चल रहा था कि गिरफ्तारी हेतु एस एस पी देहरादून के निर्देशानुसार थाना प्रेम नगर पर गठित पुलिस टीम द्वारा लगातार सुरागरसी-पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। साथ ही उसके सभी संभावित स्थानों पर लगातार दाबिशें दी जा रही थी।
पुलिस टीम द्वारा किए जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप घटना में लगातार फरार चल रहे अभियुक्त अंकित भारद्वाज को आज दिनाँक : 26-03-26 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर ब्लिंकिट रोड नंदा की चौकी के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किये गये डंडे को बरामद किया गया।
प्रकरण में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। विवाद के शुरू होने का मुख्य कारण रहे 02 होटलों 01 : बाबा की रसोई तथा 02: होटल चम्पारण को सीज़ किया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त*
अंकित भारद्वाज पुत्र श्री कुंदन गोस्वामी निवासी नूतन नगर थाना सिविल लाइन जिला गया बिहार उम्र-19 वर्ष
हाल पता GRD के पीछे केहरी गाँव थाना प्रेमनगर देहरादून