
पूर्व में एसटीएफ द्वारा बरामद की गयी 18000 ट्रामाडोल कैप्सूल से भी निकला कनेक्शन
एसटीएफ/एएनटीएफ उत्तराखण्ड देहरादून व ड्रग टीम द्वारा प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल व कोडीन के साथ कॉस्मेटिक जनरल स्टोर के मालिक को किया गिरफ्तार
थाना कलियर हरिद्वार से वाणिज्य मात्रा में कोडीन दवाई बरामद कर प्राप्त की महत्वपूर्ण सफलता
कलियर, जनपद हरिद्वार क्षेत्र में कई संदिग्ध स्थानो/गोदामों आदि में दी गयी दबिश
अभियुक्त पूर्व में भी नशीली दवाओं की बिक्री में जा चुका है जेल
थाना कलियर, जनपद हरिद्वार में एसटीएफ/एएनटीएफ टीम द्वारा ड्रग इंस्पेक्टर को साथ में लेकर कई संदिग्ध स्थानो आदि पर दबिश देकर छापेमारी की कार्यवाही की गयी, इसी दौरान एहतिशाम कॉस्मेटिक जनरल स्टोर पर छापा मारा गया तो अहतशाम उल हक पुत्र शहीद निवासी बुड्ढा हैदी थाना पथरी हरिद्वार से वाणिज्य मात्रा कोडीन व ट्रामाडोल कैप्सूल बरामदए किये ।
एसटीएफ/ एएनटीएफ देहरादून टीम व ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा अभियुक्त से संबंधित अन्य संभावित ठिकानो पर दबिश दी गई तो अभियुक्त के कब्जे से प्रतिबंधित कोडीन सिरप व ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद हुई, जिन्हे अभियुक्त द्वारा मूल कीमत से कई गुना अधिक मूल्य पर बेचकर अवैध लाभ अर्जित किया जा रहा था। एस टी एफ प्रकरण में अन्य संलिप्त व्यक्तियों एवं नेटवर्क की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
**गिरफ्तार अभियुक्त*
अहतशाम उल हक पुत्र शहीद निवासी बुड्ढा हैदी थाना पथरी हरिद्वार*
संचालक – एहतिशाम कॉस्मेटिक जनरल स्टोर
*बरामदगी*
* 3.9 किलोग्राम कोडीन सिरप
* ट्रामाडोल कैप्सूल