गोल्डन कार्ड योजना में मासिक अंशदान में प्रस्तावित बढ़ोतरी को वापस लेने की मांग

उत्तराखंड(से०नि०) पी पी एस ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक जगदीश सिंह भंडारी- अध्यक्ष उक्त संस्था की अध्यक्षता एवं धीरेन्द्र सिंह रावत के संचालन में आज हरिद्वार रोड देहरादून स्थित एक होटल में आयोजित हुई।

बैठक में जी सी पंत -रिटायर्ड आई जी ,जी पी नैनवाल ,एम् पी जुयाल,इन्द्रजीत सिंह रावत ,श्रीधर बडोला ,जवाहर लाल , , बी बी डी जुयाल श्रीधर बड़ोला,डी पी जुयाल सहित देहरादून , हरिद्वार व नैनीताल से एसोसिएशन के सदस्यों ने प्रतिभाग किया।

अध्यक्ष जगदीश सिंह भंडारी एवं अन्य पदाधिकारियों ने एसोसिएशन के नए सदस्य योगेश चंद का स्वागत किया। बैठक में राज्य कैबिनेट द्वारा राजकीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के गोल्डन कार्ड योजना में मासिक अंशदान में प्रस्तावित बढ़ोतरी को वापस लेने और गोल्डन कार्ड योजना के तहत अस्पतालों पर बकाया लगभग 200 करोड़ रुपये के भुगतान को अनुमोदित करने हेतु मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया।

सदस्यों से पर्यावरण संरक्षण हेतु हरेला पर्व के दौरान अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण की अपील की गयी।