विज्ञापनों के लिए पत्रकार ने बना दी CM की फर्जी आईडी – Bhilangana Express

विज्ञापनों के लिए पत्रकार ने बना दी CM की फर्जी आईडी

New Delhi: साप्ताहिक समाचार पत्र मैं विज्ञापनों के लिए एक पत्रकार ने सारी हदों को पार करते हुए मुख्यमंत्री की फर्जी आईडी बना दी और उसके आधार पर विभिन्न सरकारी एवं अर्द्ध सरकारी कंपनियों को मेल भेजकर विज्ञापनों की मांग कर दी। इन संस्थानों को भेजी गई फर्जी आईडी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फर्जी हस्ताक्षर किया हुआ पत्र अटैच किया गया है।

वर्ष 2016 में प्रकाश में आए इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के तत्कालीन निजी सचिव राज भूषण सिंह रावत ने 2016 में दिल्ली पुलिस से संपर्क किया था और शिकायत दर्ज कराई थी कि सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को निर्देश भेजने के लिए एक फर्जी ईमेल आईडी [email protected] का इस्तेमाल किया जा रहा है। पुलिस ने आईपी पते को ट्रैक करके आरोपी की पहचान की गई और दिल्ली पुलिस की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस (आईएफएसओ) इकाई ने पत्रकार को ओडिशा से गिरफ्तार किया।

उक्त पत्रकार मुख्यमंत्री के नाम से बनाई गई फर्जी आईडी में पत्रों के माध्यम से ओएनजीसी पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया जैसी बड़ी कंपनियों को फर्जी पत्र भेजा करता था और अपने साप्ताहिक समाचार पत्र मैं विज्ञापन देने के लिए दबाव बनाता था। मेल किए गए सभी पत्रों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जाली हस्ताक्षर किए गए थे। बताया जा रहा है कि इस पत्रकार पर पूर्व में एक अधिकारी से जबरन वसूली का मामला भी दर्ज है।