टोंस नदी में समाई कार व दो सवारों का अब तक पता नहीं – Bhilangana Express

टोंस नदी में समाई कार व दो सवारों का अब तक पता नहीं

हिमाचल के रहने वाले हैं दोनों सवार, एसडीआरएफ व गोताखोर कर रहे हैं तलाश

DEhradun: थाना त्यूनी से अटाल को जाने वाली रोड़ पर दिनांक 10/8/22 को ग्राम अणु के पास हुई वाहन दुर्घटना में टोंस नदी में गिरे ऑल्टो वाहन HP 63D0587 व चालक नवीन शर्मा पुत्र अमीरचंद शर्मा निवासी ग्राम धगोली पोस्ट ऑफिस कांथली तहसील चिडगांव जिला शिमला हिमाचल प्रदेश की खोजबीन तलाश अभियान जारी है।
दिनांक 9 सितंबर को एक दुर्घटनाग्रस्त वाहन उक्त स्थल पर टोंस नदी में होना पाया गया, जिसमें स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर उक्त वाहन तक पहुंचकर चालक की खोजबीन की गई किंतु पानी गहरा होने व साफ न होने कारण वाहन के अंदर तलाश नहीं हो पाई।
उक्त वाहन को बाहर निकालने व वाहन चालक की तलाश हेतु SDRF टीम व गोताखोर टीम को अवगत करा दिया गया है। राहत और बचाव अभियान जारी है।