पेपर लीक प्रकरण: आरएमएस कंपनी के मालिक का भाई संजीव कुमार चौहान गिरफ्तार – Bhilangana Express

पेपर लीक प्रकरण: आरएमएस कंपनी के मालिक का भाई संजीव कुमार चौहान गिरफ्तार

Dehradun: UKSSSC और सचिवालय रक्षक परीक्षा मामले में उत्तराखंड ने आरएमएस कंपनी के मालिक राजेश चौहान के भाई संजीव कुमार चौहान पुत्र हर्ष स्वरूप निवासी राज नगर एक्सटेंशन गाजियाबाद मूल निवासी ग्राम ताराबाद नारायण ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद को भी गिरफ्तार कर लिया है ।

अभियुक्त संजीव द्वारा पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्त संदीप शर्मा के साथ मिलकर गाजियाबाद के एक फ्लैट में जनपद उधम सिंह नगर के कई अभ्यर्थियों को ले जाकर प्रश्न पत्र हल कराया था ।

सचिवालय रक्षक परीक्षा मामले में अभियुक्त विकास निवासी अलहपुर एवं अभियुक्त संजीव चौहान (पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्त संदीप का साला) निवासी टांडा जनपद मुरादाबाद को भी एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार किया गया है। सचिवालय रक्षक पेपर लीक मामले में भी एसटीएफ द्वारा 4 अभियुक्त क्रमश:
जयजीत,कुलवीर
मनोज जोशी(पीआरडी), मनोज जोशी(कोर्ट कर्मचारी) का भी पीसीआर लिया गया और मुकदमे से संबंधित साक्ष्य संकलित किए गए।