5 माह पूर्व छात्रा स्कूल को निकली और मुंबई जा पहुंची – Bhilangana Express

5 माह पूर्व छात्रा स्कूल को निकली और मुंबई जा पहुंची

5 महीने पहले स्कूल के बहाने निकली थी घर से, गाने का था शौक ऑडिशन देने जा पहुंची बिना बताए

धुलकोट माफी चौकी झाझरा से अपहृता/गुमशुदा 15 वर्षीय नाबालिक बालिका को प्रेम नगर पुलिस द्वारा मुंबई से किया सकुशल बरामद

Dehradun: गाना गाने की शौक में एक स्कूली छात्रा 5 महीने से मुंबई में ऑडिशन के लिए भटकती रही। घर में परिजन परेशान थे क्योंकि छात्रा स्कूल के लिए निकली थी और घर नहीं पहुंची। प्रेम नगर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज होने के बाद छात्रा को मुंबई से ढूंढ निकाला उर्मिला

प्राप्त जानकारी के अनुसार 31 मार्च को प्रेमनगर निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी भतीजी सुबह 4:00 बजे धूलकोट माफी से स्कूल के लिए निकली थी लेकिन घर नहीं पहुंची। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू की।

पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा के मकान के आसपास के सीसीटीवी चेक किए गए जिसमें बालिका अकेले ही स्कूल बैग लेकर जाती हुई दिखाई दी ,गुमशुदा/अपहृता के फोटो पंपलेट बनाकर डीसीआरबी व समाचार पत्रों पर प्रकाशित किया गया, एवं छात्रा की मित्र मंडली से भी उसके बारे में जानकारी जुटाई गई पूर्णविराम वहीं पुलिस ने छात्रा के फोटो सभी राज्यों में भी प्रेषित किए एवं अपनी जांच जारी रखी।

इसी क्रम में बालिका का आईएसबीटी देहरादून से दिल्ली वाली बस में जाना प्रकाश में आया, तत्काल hcp नौशाद अंसारी व नीरज घिल्डियाल के नेतृत्व में टीम दिल्ली आईएसबीटी रवाना की गई, दिल्ली बस स्टेशन से रेलवे स्टेशन की तरफ तथा ट्रेन से मुंबई जाने की पुष्टि होने पर मुंबई पुलिस से समन्वय स्थापित कर उपरोक्त गुमशुदा को चाइल्ड केयर होम रुकवाया गया। मुंबई पहुंचने पर पुलिस ने बालिका को सकुशल बरामद करते हुए न्यायालय पेश किया गया।

अपने बयानों में बालिका ने बताया कि वह सिंगिंग का शौक रखती है इसलिए ऑडिशन देने मुंबई जा रही थी, मम्मी की डांट के कारण बिना बताए वह चली गई थी, पुलिस द्वारा की गई इस कार्यवाही पर परिजनों व गांव वालों ने सराहना की।