मकान के फर्जी दस्तावेज दिखाकर ठग लिए थे 42 लाख रुपए
तीन आरोपी गिरफ्तारी का स्टे लेने में कामयाब हुए

Dehradun: मकान के फर्जी दस्तावेज दिखाकर लाखों रुपए की ठगी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को अंबाला हरियाणा से गिरफ्तार किया जबकि उसके 3 साथी गिरफ्तारी से पहले ही स्टे आर्डर लेने में कामयाब हो गए।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 19.10.2021 को वादी श्री रविन्द्र सिंह रावत पुत्र श्री गोविंद सिंह रावत निवासी किशनपुर, राजपुर रोड, जिला देहरादून ने एक शिकायती पत्र बाबत प्रतिवादी १) अतीक अहमद पुत्र मोबिन अहमद निवासी टूंटोवाला मेहुवाला, पटेल नगर, देहरादून २) सरदार मंजीत सिंह पुत्र दीदार सिंह निवासी ग्राम बिहटा, अंबाला, हरियाणा ३) वाहिद खान पुत्र ताहिर खान ४) मोहमद वासिद पुत्र हिदयातुल्लाह निवासी संसारपुर, सहारनपुर द्वारा खुद के साथ षड्यंत्र कर धोखाधडी देकर गलत कागजात बनाकर फर्जी मकान दिखाकर रुपए 42,18,000/- हड़प लेने के संबध में दिया गया.
इस मामले में सरदार मंजीत सिंह के अलावा तीन अन्य आरोपियों ने अपनी गिरफ्तारी को लेकर कोर्ट से स्टे ले लिया जबकि मनजीत सिंह की गिरफ्तारी के आदेश मिलने के बाद नगर कोतवाली पुलिस द्वारा एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा दिनांक 14/10/22 को अभियुक्त मंजीत सिंह उपरोक्त को उसके घर ग्राम बिहटा, अंबाला, हरियाणा से गिरफ्तार किया गया.