त्योहार से पूर्व डकैत गिरोह का दिनदहाड़े सनसनीखेज कारनामा

दिनदहाड़े घर में घुसकर ज्वेलरी व नगदी लूटी, पुलिस चौकी क्षेत्र की घेराबंदी, डकैतों की तलाश
कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के रिश्तेदार हैं पीड़ित परिवार

Dehradun: राजधानी देहरादून में जहां त्योहारों से पूर्व सुरक्षा व्यवस्था के 454 प्रबंध किए जा रहे हैं वहीं बदमाशों ने भी लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देना शुरू कर दिया है। देहरादून के देहात क्षेत्र डोईवाला में बदमाशों ने आज दिनदहाड़े एक किराना व्यापारी के घर में घुसकर लूटपाट मचाई एवं नगदी व जेवरात लेकर फरार हो गए। घटना के बाद डोईवाला पुलिस ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की लोकेशन ली जा रही है। पीड़ित परिवार कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का रिश्तेदार है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना आज दिनभर लगभग 12:30 बजे डोईवाला थाना क्षेत्र के घरात रोड पर स्थित एक किराना व्यापारी शीशपाल अग्रवाल के घर में अंजाम दी गई। बताया जा रहा है कि बदमाश हथियार लेकर शीशपाल के घर में घुसे। उस वक्त घर में उनकी पत्नी समेत दो अन्य महिलाएं भी मौजूद थी। बदमाशों ने घर के लोगों को डरा धमका कर ज्वेलरी व नकदी लूट ली और फरार हो गए। दिनदहाड़े लूट की इस वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। डोईवाला पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पीड़ित लोगों से बातचीत करने के बाद बदमाशों का हुलिया एवं अन्य जानकारियां एकत्र कर बदमाशों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमों को तैयार किया गया।

लूट की इस वारदात में फिलहाल बदमाशों की संख्या 4 बताई गई है जो कि घर के अंदर घुसे थे लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि उक्त चार बदमाशों के अलावा अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं। किराना व्यापारी शीशपाल अग्रवाल कैबिनेट मंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल के चचेरे भाई बताए जा रहे हैं, की डोईवाला मुख्य बाजार में ही दुकान है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि बदमाशों द्वारा पहले से ही शीशपाल के घर की रेकी की गई एवं इसी के आधार पर बेखौफ होकर उन्होंने घर में दिनदहाड़े घुसकर लूटपाट की ओर फरार हो गए।