केदारनाथ के कपाट बंद होने से पूर्व हुआ बड़ा हादसा, हेलीकॉप्टर क्रैश

छह लोगों की मौत, निजी कंपनी का था हेलीकॉप्टर
Dehradun: केदारनाथ यात्रा में आज एक बड़ा हादसा देखने को मिला जब निजी कंपनी का हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया और उसमें सवार 6 लोगों की मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद तत्काल राहत दलों को मौके पर रवाना किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार केदारनाथ में एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हादसे में छह लोगों की मौत की सूचना आ रही है। हेलीकॉप्‍टर निजी कंपनी का बताया जा रहा है। वहीं इस घटना में राहत बचाव के लिए टीमें रवाना हो गई हैं। दुर्घटना का कारण खराब मौसम बताया जा रहा है लेकिन विस्तृत जानकारी अभी मिलनी बाकी

हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मारे गए सभी आत्मा को भगवान अपने गोद में स्थान दें

मृतकों का विवरण
1 श्री अनिल सिंह – पायलट, (उम्र 57 वर्ष) निवासी मुम्बई, महाराष्ट्र
2 श्रीमती उर्वी बराड (25 वर्ष) भावनगर, गुजरात
3 श्रीमती कृति बराड (30 वर्ष) भावनगर, गुजरात
4 श्रीमती पूर्वा रामानुज (26 वर्ष) भावनगर, गुजरात
5 श्रीमती सुजाता (56 वर्ष) अन्ना नगर, चेन्नई
6 श्रीमती कला (50 वर्ष) अन्ना नगर, चेन्नई
7 श्री प्रेम कुमार (63 वर्ष) अन्ना नगर, चेन्नई