गोदाम की खिड़की तोड़कर चोरी करने वाले दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
Dehradun: पुलिस की नाक के नीचे चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो शातिर चोर आंखें पुलिस की गिरफ्त में चले गए। पुलिस ने इनके पास से चोरी किया गया माल बरामद किया है।
मिली जानकारी के अनुसार 14 अक्टूबर की रात्रि विपुल अग्रवाल पुत्र विनोद कुमार निवासी 48 राजा रोड देहरादून के सरस्वती सोनी मार्ग लक्ष्मण चौक क्षेत्रातर्गत स्थित गोदाम की खिड़की तोड़कर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा सामान चोरी किए जाने के संबंध मे वादी विपुल अग्रवाल उपरोक्त द्वारा दिनांक 17-10-2022 को चौकी लक्ष्मण चौक थाना कोतवाली नगर मैं मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के लगे कई सीसीटीवी कैमरा की वीडियो को चेक किया गया वह लगातार सुरागरसी – पतारसी करते हुए आज को मुखबिर की सूचना पर मतवाला बाग के पिछले गेट से अभियुक्त हन्नी उर्फ विकास सिंह पुत्र श्री नारायण सिंह निवासी 147/2 गुरु रोड नई बस्ती निकट दुर्गा मंदिर थाना कोतवाली पटेल नगर देहरादून ( उम्र 28 वर्ष) व राहुल सिंह पुत्र श्री नारायण सिंह निवासी 147/2 गुरु रोड नई बस्ती निकट दुर्गा मंदिर थाना कोतवाली पटेल नगर देहरादून (उम्र 29 वर्ष) को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर धारा 411 आईपीसी की बढ़ोतरी की गई।
*नाम /पता गिरफ्तार अभियुक्त*
(1) हनी उर्फ विकास सिंह पुत्र श्री नारायण सिंह निवासी 147/2 गुरु रोड नई बस्ती निकट दुर्गा मंदिर थाना कोतवाली पटेल नगर देहरादून (उम्र 28 वर्ष)
(2) राहुल सिंह पुत्र श्री नारायण सिंह निवासी 147/2 गुरु रोड नई बस्ती निकट दुर्गा मंदिर थाना कोतवाली पटेल नगर देहरादून (उम्र 29 वर्ष)
*बरामद माल का विवरण –*
1. 02 LED TV 12 इंच ZEBRONICS Company
2. 01 LED TV 17 इंच ZEBRONICS Company
3. 01 Printer Panasonic KX MB 1500
4. 01 Printer Canon Pixma ip 2770
5. 04 नल/टूटी
6. Activa UK07W3062
*आपराधिक इतिहास*
मु0अ0स0 61/19 धारा 8/21/60 NDPS Act