आस्था की पहली अग्नि परीक्षा में “अजय” बनकर उभरे कप्तान – Bhilangana Express

आस्था की पहली अग्नि परीक्षा में “अजय” बनकर उभरे कप्तान

कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर पुलिस की व्यवस्था रही चाक-चौबंद, लगभग 15 लाख श्रद्धालुगणों द्वारा किया गया गंगा स्नान

Haridwar: बताओ रेसिपी हरिद्वार जनपद की कमान संभालने के बाद आईपीएस अधिकारी अजय सिंह की आज पहली परीक्षा थी जिसमें वे खरे उतरे। कार्तिक पूर्णिमा का पर्व बेहद शांतिपूर्ण एवं योजनाबद्ध तरीके से संपन्न हुआ। यातायात प्रबंधन से लेकर कानून व्यवस्था पूर्ण तौर पर नियंत्रण में नजर आई जबकि कप्तान अजय सिंह स्वयं मेले की पूरी व्यवस्था का सुपर विजन करते रहे।

कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर पिछले वर्ष (13.90 लाख) के मुकाबले इस वर्ष अधिक श्रृद्धालुगण गंगा स्नान हेतु हरिद्वार आए। अंतर्राज्यीय बॉर्डर पर चैकिंग बैरियर हटाए जाने से किसी भी बॉर्डर पर जाम की स्थिति नहीं हुई व कई यात्रीगण द्वारा पुलिस की इस पहल का स्वागत किया गया। पर्व के दौरान लगातार ट्रैफिक व्यवस्था को मॉनिटर किया गया एवं फ्लैक्सिबल रखा गया जिसकारण स्थिति के अनुसार ट्रैफिक को डायवर्ट अथवा सुचारू किया जा रहा था।

आज सुबह के वक्त अधिक भीड़ होने पर जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय सिंह द्वारा संयुक्त रूप से हर-की-पैड़ी एवं आसपास के कई घाटों का संयुक्त निरीक्षण करते हुए मौके पर व्यवस्था में लगे हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए साथ ही *”भविष्य में इस पूरी व्यवस्था को श्रृद्धालुगणों के लिए और बेहतर कैसे बनाया जाए”* पर विचार-विमर्श किया जिस पर आगे भविष्य में कार्य किया जाएगा।

इस बार पर्व में नियुक्त पुलिसकर्मियों की कार्यावधि 12 घंटे से घटाकर 8 घंटे करने से पुलिसकर्मियों द्वारा अधिक उत्साह व मुस्तैदी के साथ बेहतर तरीके से ड्यूटी की गई एवं श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की इस पहल को सराहा गया।

आज लगने वाले चंद्रग्रहण के कारण देर रात्रि से ही बड़ी संख्या में मां गंगा के विभिन्न घाटों पर गंगा स्नान जारी रहा। समय 18:00 बजे तक तकरीबन 15 लाख 5 हजार श्रृद्धालुगण द्वारा विभिन्न घाटों पर गंगा स्नान किया गया।