कोहरा बन रहा अब जानलेवा, दुर्घटनाओं में 3 की मौत – Bhilangana Express

कोहरा बन रहा अब जानलेवा, दुर्घटनाओं में 3 की मौत

अलग-अलग दुर्घटनाओं में लोगों की गई 3 जान

Dehradun: शीत लहर के बीच भारी कोहरा वाहन चालकों के लिए एक मुसीबत बन गया है। कोहरे के कारण कई दुर्घटनाएं प्रकाश में आ रही है. आज थाना प्रेम नगर क्षेत्र में समय करीब 06.00 बजे वाहन संख्या UK07BP7084 बाला सुंदरी मंदिर के पास के पास पेड़ से टकरा गयी, जिससे 04 लोग बैठे थे, सभी को 108 के माध्यम से सुभारती हॉस्पिटल भिजवाया गया ।सुभारती हॉस्पिटल पर दो व्यक्तियों को मृत घोषित किया गया तथा अन्य 2 के सामान्य चोटे आई। मृतकों का पंचायतनामा मूर्तिब कर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया है । दुर्घटना की जांच की जा रही है।

मृतक-
1- अमर सिंह पुत्र दुलाराम निवासी बिरसनी, थाना सहसपुर।उम्र 55 वर्ष
2 – हरेन्द्र पुत्र योगेन्द्र R/o कोटडा कल्यापुर, 25 वर्ष

घायल –
1.सुजाता D0 राजकुमार R/o होरावाला, थाना सहसपुर,देहरादून उम्र 22वर्ष ।
4 .रविन्द्र सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी बिरसनी, थाना सहसपुर उम्र 31 वर्ष ।

वहीं एक अन्य मामले में आज करीब 06.30 बजे विकासनगर की तरफ से देहरादून की तरफ जा रही बस संख्या UK07PA 3296 बस हर्बरटपुर के पास सडक के पास खंभे से टकरा गयी जिससे बस में करीब 19-20 सवारी बैठी थी उस समय कुहरा भी लगा था। जिसमे बस चालक श्री अशोक कुमार पुत्र हंशराज शर्मा निवासी शिवपुरी डाकपत्थर उम्र 56 वर्ष की मौके पर ही मृत्यु हो गयी तथा बस मे सवार 02 अन्य व्यक्तियो के पैर में चोटे आयी थी जिनको उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया । मृतक अशोक कुमार के पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्यवाही कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है ।