फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अपना निजी क्लीनिक चला रहे दो बीएएमएस चिकित्सक देहरादून से हुए गिरफ्तार
फर्जी डिग्री तैयार करने वाले बाबा ग्रुप ऑफ कॉलेज का चेयरमैन भी चढ़ा एसटीएफ की गिरफ्त में
एसटीएफ ने उत्तराखंड में अब तक चिन्हित किए 36 फर्जी बीएएमएस
फर्जी डिग्री तैयार करने वाला मुजफ्फरनगर कोतवाली का है हिस्ट्रीशीटर
भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तराखंड के कुछ कर्मचारियों के गिरोह में मिलीभगत होने की भी हो रही है जांच
फर्जी डिग्री देने वाला बाबा ग्रुप ऑफ कॉलेज के मालिक इमरान और imlalakh है दसवीं पास
पकड़े गए फर्जी बीएएमएस आयुर्वेदिक चिकित्सकों के नाम प्रीतम सिंह एवं मनीष अली, दोनों की डिग्री आ पाई गई फर्जी
800000 तक होता था फर्जी डिग्रियों का सौदा
एसएसपी एसटीएफ के अनुसार अभी कई अन्य गिरफ्तारी होनी है बाकी
छापे में खाली डिग्री के अलावा फर्जी मोहरे वह तीन डॉक्टरों के एनओसी प्रमाण पत्र बरामद